रिजल्ट में असफल होने पर 12वीं की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम

0

रिजल्ट में असफल होने पर 12वीं की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम

Ad 1

छतरपुर जिले के नौगांव क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 12वीं कक्षा की एक 17 वर्षीय छात्रा ने परीक्षा परिणाम आने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नौगांव थाना क्षेत्र के सुनाटी गांव की रहने वाली शिवानी अहिरवार (17), पिता सुरेश अहिरवार, ने हाल ही में 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी। बुधवार को जब परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, तो वह उसमें असफल हो गई। बताया जा रहा है कि रिजल्ट आने के कुछ समय बाद ही दोपहर में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो वे तुरंत उसे नौगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
एसडीओपी अमित मेश्राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला परीक्षा में असफलता के चलते उठाए गए आत्मघाती कदम का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here