सागर: 5 साल की मासूम से दरिंदगी; साइकिल पर घुमाने का लालच देकर ले गया आरोपी, अब सलाखों के पीछे

0

सागर: 5 साल की मासूम से दरिंदगी; साइकिल पर घुमाने का लालच देकर ले गया आरोपी, अब सलाखों के पीछे

Ad 1

सागर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 वर्षीय बालिका से रेप की वारदात सामने आई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बालिका को इलाज के लिए बीएमसी भेजा गया। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में लिया। कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महाराजपुर इलाके के ग्राम में 5 वर्षीय बालिका घर के पास खेल रही थी। तभी गांव का रहने वाला मनोज कोल उम्र 25 साल पहुंचा। उसने बालिका को साइकिल पर घुमाने का लालच दिया और साइकिल पर बैठाकर साथ ले गया। वह बालिका को गांव के पास स्थित नाले में लेकर पहुंचा और दुष्कर्म किया। कुछ देर में बालिका घर नहीं लौटी तो परिजन ने तलाश किया।

बालिका मिली तो उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। उसे तत्काल बीएमसी में भर्ती कराया गया। मामला सामने आते ही पुलिस ने जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में लिया। तलाश करते हुए आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here