सागर: संविधान चौक पर भाजपा का स्वच्छता अभियान, घर-घर जाकर परखा योजनाओं का असर

0

 

Ad 1

सागर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित “गाँव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत सागर के धर्मश्री स्थित संविधान चौक पर वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार और शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। अभियान के दौरान भाजपा नेताओं ने संविधान चौक और आसपास के परिसर की साफ-सफाई की। साथ ही भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का प्रक्षालन कर स्थानीय नागरिकों से क्षेत्र को स्वच्छ रखने का आह्वान किया।


स्वच्छता अभियान के पश्चात भाजपा नेताओं ने अंबेडकर वार्ड में पदयात्रा की। इस दौरान नेताओं ने घर-घर पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से सीधा संवाद किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला और लाड़ली बहना जैसी प्रमुख योजनाओं के लाभार्थियों से चर्चा कर उनका फीडबैक लिया और सरकार की उपलब्धियों से संबंधित साहित्य भेंट किया।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि यह अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का एक सशक्त माध्यम है। भाजपा कार्यकर्ता सेवा और संवाद के जरिए यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी लाभ से वंचित न रहे। वहीं शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया ने बताया कि संविधान चौक से स्वच्छता का संदेश देकर भाजपा ने बाबा साहेब के समरस समाज के विचारों को आगे बढ़ाया है। नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने स्वच्छता को प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बताते हुए जनभागीदारी पर जोर दिया। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने जानकारी दी कि यह अभियान आगामी 12 अप्रैल तक निरंतर जारी रहेगा, जिसमें सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि विशाल खटीक, जिला महामंत्री चैन सिंह, चेतराम अहिरवार, सुमित यादव, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, विक्रम सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here