कलेक्टर के निर्देश पर जिले में खाद्य पदार्थों की सघन जांच, दूध, तेल और आइसक्रीम के नमूने लिए गए

0

जिले में खाद्य पदार्थों की सघन जांच, दूध, तेल और आइसक्रीम के नमूने लिए गए

Ad 1

सागर। कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सघन जांच अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में अप्रैल माह के दौरान ग्राम सिलारपुर (तहसील देवरी) स्थित मुक्ता महिला समूह, गौरझामर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। संस्था में दूध का संग्रहण अस्वच्छ परिस्थितियों में किया जा रहा था। वहीं, मौके पर उपस्थित सीनियर केमिस्ट तकनीकी रूप से अयोग्य पाए गए। अन्य खामियां भी पाई गईं, जिसके चलते संबंधित संस्था को सुधार सूचना जारी की गई। संदेह के आधार पर दूध के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।

इसके अलावा बीना बारा (देवरी) स्थित शांति धारा गौशाला में उत्पादित मूंगफली तेल का नमूना भी गुणवत्ता परीक्षण के लिए लिया गया। सागर शहर में विक्रय की जा रही आइसक्रीम के नमूनों की भी जांच की गई। जयकारा सेल्स से वाडीलाल आइसक्रीम तथा नेवी एंटरप्राइजेज से अरुण आइसक्रीम के नमूने एकत्र किए गए।

सभी नमूनों की प्राथमिक जांच चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से की गई तथा आवश्यकतानुसार उन्हें सुरक्षित रख लिया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित लोगों को खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण और खरीदारी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here