सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 120 लीटर अवैध शराब एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त, 03 आरोपी गिरफ्तार
सागर। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
श्री विकाश कुमार शाहवाल, पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में तथा
डॉ. संजीव उईके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना एवं
श्री अजय सनकत, एसडीओपी बीना के मार्गदर्शन में नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 27.03.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी आगासौद श्री नितिन पाल द्वारा टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस टीम द्वारा मण्डी बामौरा स्थित अंशुल ढाबा के सामने घेराबंदी कर कुल्हार की ओर से आ रहे नीले रंग के सोनालिका ट्रैक्टर एवं ट्रॉली को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रॉली में बांस के नीचे छिपाकर रखी गई देशी मसाला मदिरा की 14 पेटियाँ (कुल 120 लीटर) बरामद की गई।
पुलिस द्वारा मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अवैध शराब जप्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही की गई।
जप्त मसरूका का विवरण
अवैध शराब: 120 लीटर (14 पेटियाँ)
अनुमानित कीमत: ₹56,000/-
सोनालिका ट्रैक्टर एवं ट्रॉली
अनुमानित कीमत: ₹6,00,000/-
कुल जप्त मसरूका: ₹6,56,000/-
गिरफ्तार आरोपीगण
राजू उर्फ राजकुमार पटेल (कुशवाह), पिता लाल सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम खजरौद
राकेश अहिरवार, पिता नंदू उर्फ नंदकिशोर अहिरवार, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, गल्ला मंडी के पीछे, मण्डी बामौरा
जीतेन्द्र अहिरवार, पिता राम सिंह अहिरवार, उम्र 34 वर्ष, निवासी सदर
सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में
चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार जाटव
प्रआर-230 सुशील सिंह चौहान
प्रआर-715 रमानीवास शुक्ला
आरक्षक ब्रजेश गेहलोत, रोहित विश्वकर्मा
आर-1814 नीरज राठौर, आर-1563 गजेन्द्र सिंह
सैनिक कैलाश दुबे
की सराहनीय भूमिका रही।
सागर पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है कि इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।


