अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बोल्डर और मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
सागर। जिले में अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने हेतु कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देशानुसार निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जिसके अंतर्गत आज खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बोल्डर और मिट्टी के 4 ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा गया। जप्त किए गए ट्रैक्टर ट्राली को थाना बडा, बहरोल व सिविल लाइन्स में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग द्वारा बताया गया कि पकड़े गए वाहनों के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है तथा प्रकरण तैयार कर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


