घर के पास दिखा विशाल अजगर, वनकर्मियों की तत्परता से टला खतरा सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया
पन्ना। दक्षिण वनमण्डल के मोहन्द्रा वन परिक्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब मोहन्द्रा निवासी जगजीवन चौरसिया के घर के पास एक विशाल अजगर सर्प दिखाई दिया सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई और वनरक्षक हरिशंकर अहिरवार तथा जय प्रकाश दुबे ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला वनकर्मियों ने पूरी सतर्कता और कुशलता के साथ अजगर का सफल रेस्क्यू किया कुछ ही समय में सर्प को सुरक्षित काबू में लेकर उसे उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और वनकर्मियों की सराहना की वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं अजगर या अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो घबराएं नहीं, उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें किसी भी स्थिति में स्वयं पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें,क्योंकि ऐसे वन्यजीव पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


