साप्ताहिक राशिफल : कैसा रहेगा मार्च का दूसरा सप्ताह, किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सतर्क

0

साप्ताहिक राशिफल : कैसा रहेगा मार्च का दूसरा सप्ताह, किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सतर्क

मार्च 2026 का दूसरा सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल के कारण कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। इस दौरान कुछ लोगों को करियर, धन और पारिवारिक जीवन में नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ राशियों को संभलकर निर्णय लेने की सलाह दी जा रही है। ग्रहों की बदलती स्थिति के चलते कई जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के संकेत भी बन रहे हैं। आइए जानते हैं कि मार्च के दूसरे सप्ताह में आपकी राशि के लिए समय कैसा रहने वाला है और किन बातों का ध्यान रखना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम को बहुत ही सुनियोजित तरीके से करना होगा और अचानक से आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत कम सहयोग प्राप्त हो पाएगा।

सप्ताह के पूर्वार्ध का समय सेहत की दृष्टि से भी थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आप मौसमी बीमारी के कारण शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेल सकते हैं। चोट आदि लगने की आशंका भी बनी हुई है, ऐसे में वाहन सावधानी के साथ चलाएं और कागजी काम बेहद सावधानी के साथ करें। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक चीजें एक बार फिर धीरे-धीरे पटरी पर लौटती हुई नजर आएंगी। हालांकि इस दौरान आपके खर्चों में अचानक से वृद्धि हो सकती है।
सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर या फिर घर की मरम्मत आदि पर बड़ी राशि खर्च करनी पड़ सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ पूर्व की भी भांति चलती रहेगी। छात्र वर्ग को मनचाहे परिणाम के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर अचानक निकलना पड़ सकता है। यात्रा उम्मीद से कुछ कम फलदायी रहेगी, जिसके कारण आपका मन थोड़ा चित्र रहेगा। सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

इस सप्ताह भूमि-भवन से जुड़े मामले आपकी चिंता का कारण बनेंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति को लेकर स्वजनों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में इससे जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है, लेकिन ध्यान रहे कि हाथ आए अवसर को भूलकर न जाने दें अन्यथा आपको लंबे समय तक काम के लिए भटकना पड़ सकता है।
व्यवसाय की दृष्टि से पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय ज्यादा शुभ एवं लाभप्रद कहा जाएगा। इस दौरान आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब हो सकते हैं और आपको पूर्व में किए गए निवेश से भी लाभ की प्राप्ति संभव है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय विपरीत बना हुआ है। पढ़ाई-लिखाई में एकाग्रता की कमी रहेगी। प्रेम प्रसंग में सावधानी से कदम बढ़ाएं।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और सफल साबित हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको नौकरी और व्यवसाय से जुड़े शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और लंबे समय से प्रमोशन या मनचाहे जगह पर तबादले की आस लगाए बैठे हुए थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज को सराहा जाएगा और आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।
सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको सरकारी निर्णय या फिर कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके हक में आने से लाभ की प्राप्ति संभव है। कुल मिलाकर पूरे सप्ताह आर्थिक दृष्टि से समय शुभ और फलदायक बना हुआ है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र वर्ग को मनचाही सफलता मिल सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से परिवार के संग पिकनिक, पार्टी या फिर पर्यटन का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान परिवार संग सुखद समय व्यतीत करेंगे। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा एवं पूजा करें।

कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम थोड़ा संभलकर और सूझबूझ के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और नियमों का पूरा का पालन करें। साथ ही अपने काम को किसी के भरोसे न छोड़ें अन्यथा बनते काम भी बिगड़ सकते हैं।

सप्ताह के पूर्वार्ध में कुछ एक घरेलू मसले आपकी चिंता का कारण बनेंगे। इस दौरान पारिवारिक समस्याओं के चलते आपके प्रोफेशनल कार्य प्रभावित हो सकते हैं। इस सप्ताह अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्वार्ध में समय पर निपटाने का प्रयास करें अन्यथा उत्तरार्ध में सेहत और सहयोगियों दोनों से आपको निराशा हो सकती है।
सप्ताह के मध्य में कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। सप्ताह के उत्तरार्ध में लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और न ही अनावश्यक मामलों में उलझें। इस दौरान निजी संबंधों में गलतफहमियां पैदा हो सकती है। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो अपने लव पार्टनर से संवाद बनाए रखें और चीजों को विवाद की बजाय संवाद से दूर करने का प्रयास करें। जीवनसाथी की सेहत इस सप्ताह आपकी चिंता का विषय बन सकती है।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपके काम पूरे तो होंगे लेकिन कुछ एक दिक्कतों के साथ और लाभ का प्रतिशत भी अपेक्षा के मुकाबले कम रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़े मामले आपकी चिंता का बड़ा विषय बन सकते हैं। इस दौरान आपकी सेहत और संबंध दोनों ही थोड़े प्रतिकूल रह सकते हैं, ऐसे में लोगों के साथ सावधानी के साथ बात व्यवहार करें और अपने खानपान और दिनचर्या को सही बनाए रखें। विशेष रूप से मौसमी बीमारी को लेकर खूब सतर्क रहें। वित्तीय मामलों की दृष्टि से इस सप्ताह सावधानी अपेक्षित रहेगी।
सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ जाने के कारण आपका बना बनाया बजट बिगड़ सकता है। उधार लेने तक की नौबत भी आ सकती है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना होगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति पूरे सप्ताह बनी रहेगी। प्रेम संबंध में लव पार्टनर के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती है। इस सप्ताह मेल-मिलाप में मुश्किलें आएंगी।

उपायः प्रतिदिन भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।

कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद शुभ रहने वाली है। इस दौरान आपके सोचे हुए कार्य मन मुताबिक और समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। घर और बाहर दोनों जगह आपको अपने शुभचिंतकों का समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। यदि बीते कुछ समय से आपका कोई काम अटका हुआ था तो इस सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति या इष्टमित्र की मदद से आसानी से पूरा हो जाएगा।

इस सप्ताह आपकी धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ सकती है। सप्ताह के अंत तक आप किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी निकल सकते हैं। किसी धार्मिक- आध्यात्मिक व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होने पर मन प्रसन्त्र रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय करियर-कारोबार की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है।
इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को छोटे-छोटे कामों को पूरा करने के लिए भी अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं। वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान धन का लेन-देने बेहद सावधानी के साथ करें अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को इग्नोर करने से बचें।

उपायः प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

तुला
तुला राशि के जातकों के लिए मार्च महीने का दूसरा सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ी कोई बहुप्रतीक्षित खुशखबरी प्राप्त होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों की दैनिक आय बढ़ेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में कोई बड़ी कारोबारी डील करने से आपकी मार्केट में साख बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों से मनचाह सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। नौकरी एवं कारोबारी मामलों में अनुकूल फल प्राप्त होने पर आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और उर्जा देखने को मिलेगी।
सप्ताह के मध्य में छात्र वर्ग को प्रतियोगी परीक्षाओं में मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। उच्च शिक्षा की दिशा में किये गये प्रयास सफल साबित होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। इस सप्ताह सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है या फिर किसी के साथ हाल-फिलहाल हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने कामकाज को लेकर अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से आई कोई बड़ी समस्या आपकी चिंता एवं तनाव का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान आपको अपनी योजनाओं का खुलासा करने से बचना चाहिए अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़ंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए पूरा सप्ताह मध्यम फलदायी कहा जाएगा। विशेष रूप से पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को इस सप्ताह धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतनी की आवश्यकता रहेगी।
वृश्चिक राशि के लोगों को कागजी काम समय पर निबटाना चाहिए अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति की उपेक्षा या फिर उसके साथ हुई तकरार से मन दुखी रहेगा। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से भी सप्ताह के उत्तरार्ध का समय प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी से आपके प्रेम संबंध में दरार आ सकती है। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी को धन बहुत सोच-समझकर उधार देना चाहिए अन्यथा वह फंस सकताहै।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। इस सप्ताह आपको छोटे-छोटे कार्यों को भी पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ न मिलने के कारण करियर कारोबार से लेकर निजी जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सप्ताह की शुरुआत में नौकरी या व्यवसाय के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखें। यह यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलदायी साबित होगी, जिसके कारण आपका मन खिन्न रहेगा। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम योजनाबद्ध तरीके से करने की आवश्यकता रहेगी। भूलकर भी आलस्य या अभिमान न करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में क्रोध या फिर जोश में आकर होश खोने की गलती न करें। यदि पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो कारोबार से जुड़ी समस्याओं को विवेक सुलझाएं और जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फसला न लें। निजी संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको कुछ चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग में सावधानी अपेक्षित रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।

मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर कारोबार से जुड़ी कुछ एक मुश्किलों से जूझना पड़ सकता है। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों पर विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप अपने विवेक से सभी मसलों का हल निकालने और विरोधियों पर विजय पाने में अंततः कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको निजी रिश्तों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने माता-पिता से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिलने के कारण निराशा होगी।

प्रेम संबंध की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आपके लिए प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान लव पार्टनर के साथ गलतफहमियां हो सकती हैं। प्रेम संबंध में आई किसी भी समस्या को धैर्य और विवेक से सुलझाएं अन्यथा आपके रिश्ते में दरार भी आ सकती है। भूलकर भी आवेश अथवा जल्दबाजी में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को वित्तीय मामलों में खूब सावधानी बरतनी चाहिए। विशेष रूप से धन का लेन-देन करते समय सतर्कता बरतें। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष से जुड़ी किसी बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे।

उपायः प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के परिश्रम और प्रयास की कार्यक्षेत्र में सराहना होगी। उनकी मेहनत का पुरस्कार इस सप्ताह उन्हें मिल सकता है। पदोन्नति या फिर मनचाही जिम्मेदारी मिलने की ख्वाहिश पूरी हो सकती है। विशेष रूप से कुंभ राशि वाली महिलाओं का मान-सम्मान न सिर्फ कार्यक्षेत्र बल्कि घर-परिवार में भी बढ़ेगा।
इस सप्ताह आपकी मुलाकात सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति से हो सकती है। जिसकी मदद से लाभप्रद योजनाओं से जुड़े का अवसर प्राप्त होगा। चूंकि समय आपके पक्ष में है इसलिए आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का भरपूर समर्थन और सहयोग मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके विरोधी भी आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। यदि आप किसी कार्य विशेष को प्रारंभ करने या फिर नई योजना में निवेश करने के लिए धन के इंतजाम में जुटे हुए हैं तो इस सप्ताह आपकी इस आर्थिक चिंता दूर हो जाएगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।

उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर कारोबार की दृष्टि से बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपनी सूझबूझ और परिश्रम से अपने करियर और कारोबार को सही दिशा देने में कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह को अच्छे आफर मिल सकते हैं। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति संभव है। उनकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आप विदेश में अपना करियर या कारोबार स्थापित करने के लिए प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह इस संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है।
सप्ताह के मध्य में आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी रकम खर्च कर सकते हैं। इस सप्ताह भूमि-भवन और वाहन का सपना पूरा हो सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस सप्ताह छोटे-भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। जीवनसाथी के साथ भी तालमेल में कमी देखने को मिलेगी। प्रेम संबंध में लव पार्टनर की भावनाओं और अपेक्षाओं को नजरंदाज न करें।

उपायः प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा और भगवान विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here