सागर में BJP के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया एवं सभी पदाधिकारियों का आतिशबाजी के साथ हुआ मोतीनगर पर स्वागत

भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत मोती नगर चौराहे पर नितिन साहू अनुज साहू के नेतृत्व में

जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

सागर। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी द्वारा नई टीम की घोषणा के उपरांत शहर में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मोतीनगर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया का विशेष रूप से भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और जमकर आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विक्रम सोनी, जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, जिला मंत्री राहुल वैध, सोशल मीडिया सह संयोजक जय सोनी एवं आईटी सह संयोजक रामेश्वर नेमा का भी स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जगन्नाथ गुरैया लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं और उनके अनुभव का लाभ पार्टी को अवश्य मिलेगा। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प भी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here