रहस लोकोत्सव मेला अंतर्गत दिव्यांगजनों को मिली खुशियों की सौगात

रहस लोकोत्सव मेला अंतर्गत दिव्यांगजनों को मिली खुशियों की सौगात
सागर। गढाकोटा में दि. 26–28 तक चले रहस मेले में कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशन में लगभग 1000 से अधिक दिव्यांगजनों का मेडिकल बोर्ड द्वारा परीक्षण किया एवं पात्र दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए।
दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर सहायक उपकरण हेतु एलिम्को जबलपुर एवं दिव्यांग पुनर्वास केंद्र सागर के विशेषज्ञों ने परीक्षण कर चिन्हांकन किया। चिन्हांकन के फल स्वरूप लगभग मोटर्ड ट्रायसिकल हेतु 19, ट्रायसाइकिल हेतु 24, एवं कान की मशीन के लिए 44 तथा व्हील चेयर हेतु 16 तथा अन्य उपकरणों से लाभान्वित दिव्यांगजनो को प्रमाणपत्र एवं सहायक उपकरण प्रदाय करने में जिला प्रशासन सामाजिक न्याय विभाग, अलिम्को जबलपुर, स्वास्थ्य विभाग, दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं रहस मेला समिति  का विशेष सहयोग रहा इस प्रकार रहस मेले में दिव्यागजनों के जीवन में खुशियों के रंग भरने के सफल प्रयास हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here