सागर के कोतवाली क्षेत्र में हुए रेडियम कटर से हमले में घायल युवक से अस्पताल में मारपीट के आरोप, SP से शिकायत

0

सागर। शहर के कटरा बाजार में गुरुवार रात हुए रेडियम कटर हमले में घायल युवक को 28 टांके आये हैं बताया गया हैं अब मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

हमले में घायल युवक पर अब अस्पताल में ही मारपीट किए जाने का आरोप सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक के यहां आवेदन देकर की और थाना गोपालगंज में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली इलाके में गुरुवार रात शिमला होटल के पास कटरबाजों ने संकेत साहू नामक युवक पर हमला कर दिया था। हमला होते देख मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल संकेत साहू को तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पीड़ित संकेत साहू ने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी की बहन मेडिकल कॉलेज में पदस्थ है। वह लगातार उस पर अस्पताल से छुट्टी लेने का दबाव बना रही थी। संकेत के अनुसार, स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक न होने के कारण उसने छुट्टी लेने से इंकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर शुक्रवार को कुछ लोगों ने अस्पताल में ही उसके साथ मारपीट कर दी।

घटना के बाद पीड़ित थाना गोपालगंज पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here