सागर में बाइक निकालने पर से हुआ विवाद, चले चाकू
सागर। मोती नगर थाना क्षेत्र के राहतगढ़ रेलवे फाटक के पास स्थित लक्ष्मी नारायण वाटिका के पास बुधवार की देर रात लगे जाम में गाड़ी निकालने पर से विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान खाना खाकर घर जा रहे भाइयों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने कटर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें जिला अस्पताल और बीएमसी में भर्ती किया गया है। दोनों पक्ष के एक एक युवक घायल हुआ है। साथ ही दोनों पक्षों ने मारपीट की रिपोर्ट थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामलों को जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि एक पक्ष से फरियादी सिंधी कैंप निवासी सूरज सुब्बवानी थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें उसने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे वह अपने दोस्त अजय और शाहिल घर जा रहा था। लक्ष्मीनारायण वाटिका के सामने जाम लगा था। जिसके कारण सूरज और उसके भाई वहीं रुक गए। तभी पीछे से शुभम जैन, अंसित जैन आये और सूरज को गालियां देने लगे और सूरज के स्कूटर की चाभी निकाल ली। सूरज ने जब उन्हें गालियां देने से मना किया तो शुभम जैन ने सूरज पर कटर से हमला कर दिया। सूरज के बांये तरफ सिर में, दाहिने हाथ के अंगूठा में कटर के घाव से खून निकलने लगा। सूरज के भाई अजय और शाहिल ने बीच बचाव किया तो शुभम ने उसी कटर से अजय व शाहिल पर भी हमला कर दिया। उनके सिर में बाये तरफ खून निकलने लगा। इसी बीच असित जैन ने भी तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं दूसरे पक्ष से फरियादी शुभम जैन निवासी शास्त्री वार्ड ने थाना में तीनों के खिलाफ मारपीट की शिकायत की।


