नहीं थम रहा शहर में कटरबाजो का कहर, कटरा क्षेत्र में फिर चले कटर

0

नहीं थम रहा शहर में कटरबाजो का कहर, कटरा क्षेत्र में फिर चले कटर

सागर। शहर में कटरबाजी की घटनाएं होना एक आम बात होती जा रही हैं। शहर के किसी न किसी थाना में लगभग हर रोज कटर चलने की रिपोर्ट हो रही है, अधिकांश मामलें सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रहे हैं।

गुरुवार की शाम फिर शहर में कटर चलने की घटना हुई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाली शिमला होटल के पास की है। घटना के बाद मुख्य आरोपी घटनास्थल से भाग गया। लेकिन उसके साथ वाले को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार राहतगढ़ बस स्टैंड के पास बाइसा मुहल्ला निवासी संकेत साहू गुरुवार की शाम किसी काम से कटरा आया था। इसी दौरान शाम करीब पौने सात बजे वह शिमला होटल के पास पहुंचा। इसी दौरान इतवारी टौरी निवासी आरोपी और उसका साथी सुरखी निवासी करण राजपूत उसे मिले और विवाद करने लगे। विवाद के दौरान इतवारी टौरी निवासी आरोपी ने संकेत साहू की पीठ में कटर मार दिया। जिससे करीब एक फिट लंबा घाव पीठ में हो गया। घटना होते देख स्थानीय लोगों ने तुरंत आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन मुख्य आरोपी कटर घुमाते हुए भाग गया। लेकिन स्थानीय लोगों ने करण नाम के युवक को पकड़ लिया। जो लोगों को धमकी देने लगा। जिसके बाद उक्त आरोपी को लोगों ने पीट दिया और उसे पुलिस को सौंप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here