योगाचार्य विष्णु आर्य सहित सात वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को “अटल कार्यकर्ता ” सम्मान

0

योगाचार्य विष्णु आर्य सहित सात वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को “अटल कार्यकर्ता ” सम्मान

सागर : अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी (2025-26) के उपलक्ष्य में ‘अटल स्मृति मंच के’ द्वारा मध्य प्रदेश में अटल कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम के तहत बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अटल स्मृति समिति के प्रमुख धीरज पटेरिया ने सागर के वरिष्ठ कार्यकर्ता और योगाचार्य विष्णु आर्य, विक्रम मौर्य, गयारशी प्रसाद भट्ट राजकुमार भट्ट, कन्हैया लाल जड़िया, सूरज चौरसिया, नंद किशोर चौरसिया और राम प्रसाद विश्वकर्मा को उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया। सम्मान पत्र का वाचन भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट प्रदीप राजौरिया ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अटल स्मृति समिति के धीरज पटेरिया ने बताया कि अटल जी की जन्म शताब्दी वर्ष में अटल कार्यकर्ता सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें जनसंघ के समय के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, मीसाबंदियों को रजत पत्र, शाल और श्रीफल से घर-घर जाकर सम्मानित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भाजपा की विचारधारा को जीवित रखने वाले वरिष्ठों को नमन करता है।

इस मौके पर योगाचार्य विष्णु आर्य ने कहा कि यह सम्मान उनको गौरांवित करने वाला है। भाजपा अपनी पार्टी के संघर्ष से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान करने का सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अटल जी के बताए मार्ग पर चल रही है ।
अटल कार्यकर्ता सम्मान के अवसर पर वरिष्ठ नेता रामकुमार साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ केसरवानी पार्षद याकृति जड़िया, द्वारका भट्ट, पंकज भट्ट द्वारका भट्ट पुष्पेंद्र सिंह यादव सहित पार्टी के कार्यकर्ता और अटल स्मृति समिति की टीम के सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here