सागर की 104 कम्पोजिट मदिरा दुकानों का ई-टेण्डर
सागर । सहायक आयुक्त आबकारी सागर ने बताया कि मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) कमांक 45 दिनांक 20.02.2026 में प्रकाशित आबकारी ठेका व्यवस्था वर्ष 2026-27 के परिप्रेक्ष्य में सागर जिले की 104 कम्पोजिट मदिरा दुकानों का ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से किया जाएगा।
मदिरा दुकानों की निष्पादन प्रक्रिया में भाग लेने हेतु आवेदक का ई-आबकारी पोर्टल पर कॉट्रेक्टर माडयूल रजिस्ट्रेशन अंतर्गत पंजीयन होना अनिवार्य है। मदिरा दुकानों की निष्पादन प्रक्रिया में भाग लेने वाले आवेदक पेन कार्ड, जी.एस.टी. (जहाँ लागू हो), बैंक खाता, पहचान संबंधी दस्तावेज एवं शपथ पत्र ई-आबकारी पोर्टल पर अपलोड कर कॉट्रेक्टर रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदन कर सकते है ।
खबर गजेन्द्र ठाकुर✍️


