शिवपुरी की घटना से आक्रोशित सागर अधिवक्ता संघ ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
सागर। जिला अधिवक्ता संघ सागर के सचिव कुंवर वीरेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि शिवपुरी के अधिवक्ता संजय सक्सेना की दिनांक 14/02/2026 को मोटर साईकिल से कोर्ट जाते समय यूनिफार्म में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं, जिससे समुचे प्रदेश के अधिवक्ताओं में आक्रोश है इसी घटना के विरोध स्वरूप आज दिनांक 16/02/2026 को प्रदेश के समस्त अधिवक्ताओं द्वारा अपने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है। जिला अधिवक्ता संघ सागर न्यायिक कार्य से विरत रहने के निर्णय का समर्थन करते हुमुख्यमंत्री महोदय के नाम से जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया ।
1. यह कि अधिवक्ता स्व संजय सक्सेना के परिजनों को एक करोड का मुआवजा, आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की पुरजोर मांग हर अधिवक्ता संघ करता है।
2. यह कि अधिवक्ता स्व. संजय सक्सेना के हत्यारों एवं हत्या में सम्मिलित समी लोगो की शीघ्र अतिशीघ्र गिरफ्तारी कर कठोर कानूनी कार्यवाही की जावे।
3. यह कि मध्यप्रदेश में हो रहे अधिवक्ताओं के उपर लगातार हमले के कारण अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल प्रभाव से लागू किया जाये।
जिला कलेक्टर के समक्ष ज्ञापन देते समय उपस्थित राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य राजेश पाण्डेय, श्रीमती रश्मिऋतु जैन को चेयरमैन राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत एड. उपाध्यक्ष महेन्द्र कौरव एड. पुस्तकालय अध्यक्ष योगेन्द्र स्वामी, कोषाध्यक्ष आलोक प्यासी, सह सचिव मनोज कुमार सेन, महिला कार्यकारिण श्रीमती अनीता राजपूत, पुरुष कार्यकारिणी सदस्य अशित बलैया, दीपक शर्मा पंकज (कुलभूषण) त्रिवेदी, श्यामसुन्दर सेन वरिष्ट अधिवक्ता के.व्ही.एस. ठाकुर सहित बडी संख्या में अधिवकाागण उपस्थित रहैं।


