खनिज विभाग का एक्शन, चार डंपर सहित कई ट्रैक्टर ट्राली जप्त
खनिज अधिकारी ने प्रकरण कलेक्टर के समक्ष पेश किए जाएंगे
सागर। कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर जिला खनिज अधिकारी अनित पंडया की खनिज निरीक्षकों की टीम इन दिनों जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों पर सख्त कार्यवाही कर रही है। इस महीने के बीते एक हफ्ते में कई ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर थानों में जमा किए गए। सबसे बड़ी कार्यवाही 10 फरवरी को की गई।
खनिज अधिकारी ने बताया राहतगढ़ तहसील के ग्राम परासरी त्योंदा में अवैध खनन कर रही रोड निर्माण कंपनी एम के सी के विरुद्ध कार्यवाही कर 4 डम्पर जप्त कर थाना राहतगढ़ में खड़े कर दिए गए है। यह कार्रवाई राजस्व और खनिज विभाग के संयुक्त तत्वाधान में की गई। खनिज अधिकारी ने बताया सभी मामले कलेक्टर के समक्ष पेश किए जा रहे हैं।
इसके अलावा अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मुरुम से भरे 1 डम्पर; 1 ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा गया। जप्त वाहनों को थाना नरयावली में खड़ा कर दिया गया है। खनिज अधिकारी ने बताया कि इससे पहले अवैध उत्खनन कर परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर खुरई नरयावली और बडा में वाहन जप्त कर खड़े किए गए हैं। उन्होंने बताया यह कार्रवाई सतत जारी रहेगी।


