घर में घुसकर धमकी और हमले का मामला, फरार आरोपी को गोपालगंज पुलिस ने दबोचा

0

घर में घुसकर धमकी और हमले का मामला, फरार आरोपी को गोपालगंज पुलिस ने दबोचा

सागर।पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सागर श्री ललित कश्यप के पर्यवेक्षण में थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना गोपालगंज में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 30/26, धारा 296(ए), 331(6), 351(3), 3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत दर्ज प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना गोपालगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 17.01.2026 को रात्रि लगभग 22.00 से 22.15 बजे के मध्य गुलाब कॉलोनी, शिवाजी वार्ड, थाना गोपालगंज क्षेत्र अंतर्गत फरियादी श्री कृष्ण कुमार दुबे, उम्र 58 वर्ष, निवासी गुलाब कॉलोनी के घर के सामने आरोपियों द्वारा विवाद करते हुए घर में घुसकर गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला करने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान फरियादी व उसके परिजनों की जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ।
फरियादी की रिपोर्ट पर तत्काल थाना गोपालगंज में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
गिरफ्तारी की कार्रवाई

विवेचना के दौरान एक आरोपी फरार हो गया था। फरार आरोपी की लगातार तलाश करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर फरार आरोपी—
लोकेश अहिरवार उर्फ मुन्नालाल,
उम्र लगभग 28 वर्ष,
निवासी अहमद का बगीचा, जिला सागर (म.प्र.)
को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में शेष वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

पुलिस का संदेश

इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश गया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सागर पुलिस आमजन की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका

निरीक्षक घनश्याम शर्मा
उप निरीक्षक नीरज जैन
प्रधान आरक्षक 1672 दीपक व्यास
प्रधान आरक्षक 666 कैलाश सेन
प्रधान आरक्षक 1128 वीरेंद्र बैन
आरक्षक 1276 अंकित तिवारी
आरक्षक दशरथ मालवीय
सागर पुलिस अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई करते हुए नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here