सागर में जुआ-सट्टा पर बड़ा एक्शन, 9 आरोपी दबोचे; हजारों की नकदी जब्त
सागर। वरिष्ठ अधिकारियों एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रहली के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 03 जुलाई 2026 को थाना सुरखी एवं चौकी ढाना पुलिस द्वारा जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ढाना स्थित जैन मंदिर के पीछे अजीत पाण्डेय के खंडहर कमरे में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने तत्काल दबिश देकर मौके से 08 आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा तथा उनके कब्जे से ₹4,650 नगद एवं जुआ सामग्री बरामद कर जब्त की। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान पकड़े गए आरोपियों में शिब्बू उर्फ शिवेन्द्र तिवारी (36 वर्ष), वैजनाथ पाण्डेय (52 वर्ष), राजेश दुबे (52 वर्ष), विनोद प्रजापति (39 वर्ष), जगमोहन सोनी (67 वर्ष), माधव ठाकुर (32 वर्ष, निवासी ग्राम जैतपुर), सीताराम प्रजापति (36 वर्ष) एवं पवन सिंह (57 वर्ष, निवासी ग्राम बरोदा) शामिल हैं।
इसी अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध सट्टा संचालित करते हुए दीपक पिता जगदीश प्रसाद सोनी (41 वर्ष), निवासी ग्राम ढाना को भी पकड़ा, जिसके कब्जे से ₹210 नगद जब्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध सट्टा एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी ढाना उप निरीक्षक सत्यव्रत धाकड़, प्रधान आरक्षक आर.आर. कामेश, आरक्षक संजय एवं महिला आरक्षक प्रांजला की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सागर पुलिस का आमजन से आग्रह है कि जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 100/112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।


