सागर निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने समक्ष में खड़े होकर नालियों से सीएन्डडी वेस्ट मलवा हटवाया

0

सागर निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने समक्ष में खड़े होकर नालियों से सीएन्डडी वेस्ट मलवा हटवाया
सड़क पर या सड़क किनारे से मलवा या निर्माण सामग्री तत्काल न हटाने वालों पर चालानी कार्यवाही करें: निगमायुक्त

सागर/एमएलबी स्कूल के आसपास नालियों में जमा सीएन्डडी वेस्ट मलवा निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री ने समक्ष में खड़े होकर हटवाया। उन्होंने उपस्थित सफाईकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा की नालियों में जरा सा भी सीएन्डडी वेस्ट पड़ा न रहे इससे कचरा छिड़ता है और नालियाँ चोक होकर गंदगी सड़कों पर बहती है। पूरी सजगता के साथ नालियों की समुचित सफाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा की नालियों में पत्थर, मिट्टी, रेत, गिट्टी, ईट सहित भवन निर्माण सामग्री या मकान निर्माण टूटने से निकला मलवा पहुंचने से पहले ही रोकें। उन्होंने कहा की निर्माण कार्य शासकीय अशासकीय कैसा भी हो सीएन्डडी वेस्ट सड़क किनारे न पड़ा रहे। निर्माण या विधवंस कर्ताओं और नागरिकों से सामंजस्य स्थापित करें उन्हें सी एन्ड डी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की जानकारी और नंबर उपलब्ध करायें। भवन निर्माण या किसी भी प्रकार की टूटफूट में निकली अनुपयोगी सामग्री मलवा आदि तत्काल उठवाकर सी एन्ड डी वेस्ट प्लांट पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा की खुले में यहां वहां पड़ा सी एन्ड डी वेस्ट मलवा आदि स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतिस्पर्धा और राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम को प्रभावित करता है। सड़क किनारे डाला गया मलवा या निर्माण समाग्री धीरे धीरे नालियों में पहुंच जाती है साथ ही उसके अंश उड़कर हवा में घुलते हैं। इस प्रक्रिया को रोकना हम सभी का प्रयास होना चाहिए। सभी नागरिक व निर्माण विधवंस करने वाले हरी नेट लगाकर ही काम करें ताकि धूल मिट्टी की मात्रा को हवा में घुलने से रोका जा सके कम किया जा सके। जो भी व्यक्ति सड़क पर या इसके किनारे निर्धारित समय से ज्यादा मलवा या निर्माण सामग्री डालकर रखे उन पर चालानी कार्यवाही करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here