सागर। नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने नगर निगम में कार्यरत सफाई मित्रों तथा उनके परिवारजनों को निःशुल्क उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। यह शिविर दिनांक 9 फरवरी सोमवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।
निगमायुक्त श्री खत्री ने एनयूएलएम शाखा के सिटी मैनेजर श्री विक्रम जैन को शिविर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने सभी जोन प्रभारियों को भी निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यरत सफाई मित्रों को शिविर की जानकारी दें तथा अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।
शिविर में आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु सफाई मित्रों को आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, समग्र आईडी तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ में लाना अनिवार्य होगा। इस पहल से सफाई मित्रों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलेगा।
नगर निगम प्रशासन ने सभी पात्र हितग्राहियों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।


