लूट कर फरार शातिर आरोपी को मोतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू व लूटी गई राशि बरमद

लूट कर फरार शातिर आरोपी को मोतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू व लूटी गई राशि बरमद

सागर। पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप के पर्यवेक्षण में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा लूट की गंभीर घटना में फरार चल रहे शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है।
घटना दिनांक 05.12.2025 को दोपहर लगभग 12:30 बजे की है, जब फरियादिया विवेकानंद वार्ड निवासी महिला (उम्र 22 वर्ष) अपनी ऑनलाइन दुकान पर मौजूद थी तथा उसका पति दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान चार बदमाशों ने एकजुट होकर दुकान पर आकर फरियादी के पति को चाकू दिखाकर भयभीत किया। बदमाशों की इस आपराधिक हरकत से दहशत का माहौल बन गया, जिसका फायदा उठाकर आरोपी यश उर्फ आदर्श सोनी ने काउंटर पर रखी ₹10,000/- नगद राशि लूट ली और अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना पर थाना मोतीनगर में अपराध धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी मोतीनगर द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र एवं सतत दबिश के माध्यम से पहले ही दो आरोपियों अजय पटेल एवं निशांत यादव को गिरफ्तार कर लिया था।
इसी क्रम में फरार आरोपी यश उर्फ आदर्श सोनी पिता राजेन्द्र सोनी, उम्र 22 वर्ष, निवासी मोहननगर वार्ड, सागर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य साक्ष्य जप्त किए गए। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
उक्त आरोपी एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी लूट, मारपीट एवं गंभीर अपराधों के कुल 04 प्रकरण विभिन्न धाराओं में पंजीबद्ध हैं।

*आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड*

अप.क्र. 11451/2022 – धारा 380, 411, 457 भादवि
अप.क्र. 1286/2022 – धारा 380, 427, 457 भादवि
अप.क्र. 719/2023 – धारा 294, 323, 506 भादवि
अप.क्र. 61/2025 – धारा 109, 115(2), 118(1), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस एवं 3(1)(द), 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट

*सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी*

निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत – थाना प्रभारी मोतीनगर
सउनि भारत सिंह
सउनि सेल्वेस्टर पन्ना
आरक्षक बाबूलाल राजपूत
आरक्षक विनय कुमार
आरक्षक राहुल

मोतीनगर पुलिस की इस त्वरित, सटीक एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में भय एवं आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है। पुलिस द्वारा आगे भी अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त अभियान जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here