राष्ट्रीय महिला आयोग के स्थापना दिवस पर सागर की बेटी का किया गया सम्मान

0

राष्ट्रीय महिला आयोग के स्थापना दिवस पर सागर की बेटी शिल्पी सोनी का किया गया सम्मान

सागर। 30 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय महिला आयोग के 34वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य ही सशक्तिकरण विषय पर आयोजित कार्यक्रम जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जेपी नड्डा, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर,  राज्यसभा सांसद एवं पूर्व राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा के साथ अन्य अतिथियों द्वारा सागर की बेटी और इसरो की वैज्ञानिक शिल्पी सोनी (रूसिया) को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी वैज्ञानिक उपलब्धियों, सतत परिश्रम के लिए प्रदान किया गया। इस समारोह में सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े भी उपस्थित रही।

       इस अवसर पर सागर सांसद डॉ. वानखेड़े ने शिल्पी सोनी को मिले सम्मान के प्रति उन्हें बधाई देते हुए कहा कि शिल्पी सोनी की सफलता इस बात का प्रमाण है कि जब दृढ़ संकल्प, अनुशासन और मेहनत एक साथ चलते हैं, तो छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी अंतरिक्ष तक अपनी चमक बिखेर सकती हैं। सागर जैसे शहर से निकलकर इसरो तक का उनका सफर युवाओं विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह सम्मान केवल शिल्पी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे सागर की बेटियों का गौरव है। उन्होंने कहा कि शिल्पी आज सागर की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्तंभ बनकर उभरी हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here