तीर्थंकर भगवान के माता-पिता की गोद भराई सौधर्म इंद्र का हुआ ससम्मा

तीर्थंकर भगवान के माता-पिता की गोद भराई सौधर्म इंद्र का हुआ सम्मान

णमोकार तीर्थ क्षेत्र में 6 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित होगा अंतर्राष्ट्रीय पंचकल्याण प्रतिष्ठाएवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव

सागर। महाराष्ट्र प्रांत स्थित णमोकार तीर्थ क्षेत्र में 06 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक गणधराचार्य 108 कुंथुसागर जी महाराज के मंगल आशिर्वाद एवं प्रज्ञाश्रमण सरस्वताचार्य सर्वोदयी राष्ट्र संत 108 आचार्य श्री देवनन्दी जी महाराज के मंगल सानिध्य में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पंचकल्याण प्राणप्रतिष्ठा एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव में प्रतिष्ठित होने वाली भगवान तीर्थंकर की प्रतिमा का आगमन सागर के रामपुरा वार्ड में सुनीता- मुकेश जैन हीरापुर वालो के निवास पर हुआ।

प्रतिमा की आगवानी के अवसर पर भजनो के बुलौआ एवं पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवान तीर्थंकर के माता-पिता की गोद भराई एवं महोत्सव के सौधर्मइंद्र का सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया आयोजन में बड़ी संख्या में जैन समाज की महिलाओं ने भाग लिया एवं पूर्ण भक्तिभाव से भजन गायन कर जिनबिम्ब की भक्ति की एवं विभिन्न द्रवो से भगवान के माता-पिता की गोद भराई की एवं सौधर्म इंद्र एवं सचि इन्द्राणी का सम्मान कर उनके मंगल पुण्य की अनुमोदना की।

मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन बताया की आयोजन उपरान्त पंचकल्याणक महोत्सव में भगवान तीर्थंकर के माता-पिता शाहगढ निवासी बेनी बाई -सुरेशचंद(दाऊ) ,बंडा निवासी पुष्पा-सुरेश (हल्लू) एवं सौधर्म इंद्र रत्नप्रभा मुकेश जैन ने रामपुरा वार्ड में विराजमान पूज्य मुनि श्री 108 निस्कंप सागर जी एवं मुनि श्री 108 निष्काम सागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं श्री णमोकार तीर्थ में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय पंचकल्याणक महोत्सव की विस्तृत जानकारी देकर पूज्य मुनि संघ को श्रीफल भेंट कर महोत्सव हेतु आमंत्रित किया।

इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि आशुतोष पराग बजाज,भाजपा जिला मंत्री देवेंद्र पप्पू फुसकेले,रविकांत सेठ,श्रेयांश जैन,अमित चौधरी,मुकेश जैन, प्रमोद जैन,डॉ.आनंद जैन,डॉ.दीपक जैन,अशोक जैन,राहुल पडेले, प्रभात शास्त्री,श्रेणीक जैन, श्रीयांश जैन, अमन जैन,अरिहंत जैन सहित बुंदेलखंड गुरुभक्त परिवार के सदस्य एवं सधर्मी जन शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here