मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ में छतरपुर जिला इकाई अध्यक्ष नियुक्त हुए अभिषेक सेंगर, परिचितों ने दी बधाई

छतरपुर। श्रमजीवी पत्रकार संघ में जिला इकाई अध्यक्ष बनाए जाने पर अभिषेक सिंह सेंगर को पत्रकार साथियों ने बधाइयों और शुभकामनाओं की बौछार की।
संगठन से जुड़े पत्रकारों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ और अधिक मजबूत होगा तथा पत्रकारों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी।

संगठन के साथियों ने कहा कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए वे पूरी टीम के साथ हर संघर्ष में तैयार हैं।

वरिष्ठ पत्रकारों ने अंशु सिंह सेंगर को ऐसा नेतृत्व बताया जो हमेशा चट्टान की तरह संगठन और साथियों के साथ खड़ा रहता है। श्रमजीवी पत्रकार संघ में इस नई जिम्मेदारी से पत्रकार जगत में उत्साह का माहौल है।

वहीं प्रदेश पदाधिकारियों ने नव नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here