डॉक्टर पर्चे के बगैर दवा विक्रय न करें दुकानदार रखे लेखा- कलेक्टर दीपक सिंह 

सागर(मप्र)–/कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में संचालित समस्त मेडिकल स्टोर्स संचालकों की बैठक आयोजित करते हुए कलेक्टर दीपक सिंह ने कहा कि बगैर डॉक्टर पर्ची की कोई भी दवा विक्रय न करें एवं दवा वितरण करते समय दवा लेने वाले की संपूर्ण जानकारी अपने रजिस्टर में लेकर उसकी गूगल फार्म में जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं । बैठक में जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले, सीएमएचओ डॉ इंद्राज सिंह ठाकुर, जिला औषधि नियंत्रक जीपी कुजूर, जिला मेडिकल समिति अध्यक्ष अशोक चैधरी, विनय मिश्रा सहित मेडिकल संचालक उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने समस्त मेडिकल संचालकों से कहा कि बगैर डॉक्टर की पर्ची के दवा न दें विशेषकर सर्दी, खासी, बुखार की दवा देते समय समस्त जानकारी फार्म में लेकर रखें । उन्होंने कहा कि दवाई लेने वाले का नाम, पता, मोबाइल नंबर अत्यंत आवश्यक है । आपकी एक गलती कोरोना संक्रमण को रोकने में बाधा डाल सकती है ।
उन्होंने कहा कि आप समस्त लोगों के सहयोग से ही कोरोना को हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मेडिकल संचालक अच्छी क्वालिटी का मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजर का विक्रय करें उन्होंने सर्जिकल स्टोर वालों को से भी आह्वान किया कि वह भी कोरोना संबंधित सामग्री आदि का बिक्रय करते हैं तो उसका पूरा रिकार्ड संधारित करें और उसकी जानकारी प्रशासन तक पहुंचाएं । उन्होंने कहा कि प्रत्येक मेडिकल स्टोर, सर्जिकल स्टोर दवाइयों का बिल बनाएं एवं उसकी द्वितीय काफी अपने पास रखें उन्होंने कहा कि सभी मेडिकल संचालक एवं उनके कर्मचारी मास्क अवश्य लगाएं । उन्होंने सभी मेडिकल स्टोर पर कोरोना से बचाव हेतु पोस्टर लगाने के भी निर्देश दिए।

गजेन्द्र ठाकुर 9302303212✍️

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here