होम मध्यप्रदेश सागर / बुंदेलखंड राजनीति अपराध / क्राइम रिपोर्ट धर्म/अध्यात्म सोशल भारत स्पोर्ट्स खाकी MP जनसंपर्क फीड

सागर: BTIRT कैंपस शांतिनाथ धाम में आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज ने आध्यात्म और संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी

सिरोंजा BTIRT कैंपस शांतिनाथ धाम में आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज ने आध्यात्म और संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी सागर। सिरोंजा स्थित बीटीआईआरटी ...

विज्ञापन

Published on:

| खबर का असर

सिरोंजा BTIRT कैंपस शांतिनाथ धाम में आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज ने आध्यात्म और संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी

सागर। सिरोंजा स्थित बीटीआईआरटी कैंपस के शांतिनाथ धाम में आयोजित भव्य पंचकल्याणक महोत्सव में आज का दिन आध्यात्म और संस्कृति की दिव्य छटा से आलोकित रहा। कार्यक्रम में आध्यात्म योगी 108 आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज, विशाल दिगंबर साधु-संघ के साथ साथ आर्यिका संघ का भी पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ, जिसने आयोजन को और अधिक पवित्र एवं प्रभावशाली बना दिया।

RNVLive

पंचकल्याणक के मुख्य यजमान बीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन श्री संतोष कुमार जैन ‘घड़ी’ तथा सौधर्मेन्द्र पद अलंकृत (बीटी ग्रुप) सचिव डॉ. सत्येन्द्र जैन हैं। दिनभर कई महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक विधान संपन्न हुए।

RNVLive

सुबह मंगल प्रभात गीत, शांति मंत्र, जप और दैनिक अभिषेक से दिन का शुभारंभ हुआ। इसके बाद गर्भकल्याणक पूजा एवं हवन ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से शुद्ध किया।

दोपहर में माता ऐरा देवी का राजमहल से आचार्य विशुद्धसागर मंडपम में शुभागमन हुआ। तत्पश्चात सीमंती क्रिया (गोद भराई), तीर्थ मंडल पूजा तथा श्री शांतिनाथ जिनालय देवी की शुद्धि एवं संस्कार विधि सम्पन्न हुई। आर्यिका संघ की गरिमामयी उपस्थिति ने इन सभी विधानों को आध्यात्मिक गहराई प्रदान की।

संध्याकालीन आरती, भक्ति, प्रवचन तथा रात्रि में माता ऐरा देवी के जागरण श्रृंगार, कुमारियों के छपन संकल्प और भव्य सांस्कृतिक श्रृंखला ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अन्य प्रदेशों से पधारे गणमान्य अतिथियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों के साथ ही महाकौशल प्रांत के प्रांत प्रचारक माननीय श्री बृजकांत चतुर्वेदी जी तथा सागर जिले के जिला प्रचारक आस्तिक अग्निहोत्री जी ने पंचकल्याणक महोत्सव आयोजन में सम्मिलित होकर मुख्य यजमान एवं BT समूह के चेयरमैन श्री संतोष जैन ‘घड़ी’ जी को अनुमोदना देते हुए हार्दिक बधाई प्रेषित की। उन्होंने शांतिनाथ धाम, बीटीआईआरटी सिरोंजा परिसर में विराजमान आध्यात्म योगी 108 आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के चरणों में पहुँचकर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

इसी क्रम में सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने भी कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर आयोजनकर्ता श्री संतोष जैन ‘घड़ी’ सहित परिवारजनों एवं पूरे आयोजन मंडल को शुभकामनाएं देते हुए पुण्यार्जन किया। विधायक श्री जैन ने आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर समस्त नगर एवं समाज के कल्याण की मंगल भावना व्यक्त की।

माता की सेवा, महाराज विश्वसेन का राजदरबार, प्रश्नोत्तर, राज्यव्यवस्था, माता ऐरा देवी के आगमन और स्वप्न फल प्रकट होने की प्रक्रियाओं ने श्रद्धालुओं के हृदय में गहन धर्मानुभूति जगाई।

बीटीआईआरटी कैंपस में उमड़ी विशाल श्रद्धालु भीड़ ने आज के इस ऐतिहासिक और दिव्य आयोजन को जीवनभर स्मरणीय बताया।