Saturday, January 10, 2026

RSS का शताब्दी वर्ष: नगर में ऐतिहासिक एकत्रीकरण और पथ संचलन निकला

Published on

सागर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को सागर नगर का ऐतिहासिक एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस तारतम्य में विशाल पथ संचलन निकाला गया। घोष की धुन पर नगर के चार प्रमुख स्थानों वृन्दावन बाग मंदिर, मोराजी स्कूल, सरस्वती गार्डन मोतीनगर और कजलीवन मैदान सदर से चार धाराओं में पथ संचलन निकला जो कटरा में एकत्र हुए और वहां से दो धाराओं में कोतवाली से होकर एलीवेटेड कारीडोर होते हुए सिटी स्टेडियम पहुंचा वहीं दूसरी धारा में स्वयंसेवक परकोटा, बस स्टेंड होते हुए सिटी स्टेडियम पहुंचे।

जहां पर एकत्रीकरण के साथ मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नगर में पूर्ण गणवेश में जब स्वयंसेवक घोष की धुन पर एकसाथ कदमताल करते हुए अलग अलग मार्गो से निकले तो लोगों ने उनके ऊपर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। गौरतलब है कि पथ संचलन कार्यक्रम में सागर नगर के आठ उपनगरों से करीब 45 बस्तियों के 2800 स्वयं सेवकों ने भाग लिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री डॉ यादव का सागर के खुरई में दौरा, मिनट टू मिनिट कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ यादव का सागर के खुरई में दौरा, मिनट टू मिनिट कार्यक्रम सागर। मुख्यमंत्री डॉ....

सागर-दमोह मार्ग पर हादसा : बेकाबू 22 चक्का कंटेनर ढाबे में घुसा, SUV कार पर पलटा

सागर-दमोह मार्ग पर हादसा : बेकाबू 22 चक्का कंटेनर ढाबे में घुसा, SUV कार...

कलेक्टर की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही : 41 अपराधियों को किया जिला बदर 

कलेक्टर की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही : 41 अपराधियों को किया जिला...

More like this

मुख्यमंत्री डॉ यादव का सागर के खुरई में दौरा, मिनट टू मिनिट कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ यादव का सागर के खुरई में दौरा, मिनट टू मिनिट कार्यक्रम सागर। मुख्यमंत्री डॉ....

सागर-दमोह मार्ग पर हादसा : बेकाबू 22 चक्का कंटेनर ढाबे में घुसा, SUV कार पर पलटा

सागर-दमोह मार्ग पर हादसा : बेकाबू 22 चक्का कंटेनर ढाबे में घुसा, SUV कार...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।