होम मध्यप्रदेश सागर / बुंदेलखंड राजनीति अपराध / क्राइम रिपोर्ट धर्म/अध्यात्म सोशल भारत स्पोर्ट्स खाकी

दीपों का महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दीपों का महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ...

विज्ञापन
Photo of author

Gajendra Thakur

Post date

Published on:

| खबर का असर

दीपों का महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर मंत्री, विधायक, जन-प्रतिनिधियों समाजसेवियों, अधिकारी और जन-सामान्य से भेंट कर मंगलकामनाओं का आदान-प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मुख्यमंत्री निवास पहुंचे मंत्री श्री विश्वास सारंग, मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री भगवान दास सबनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी, महापौर श्रीमती मालती राय ने भेंट दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं, व्यापार-उद्योग जगत के प्रतिनिधियों व जन-सामान्य से भेंटकर उन्हें पर्व की मंगलकामनाएं दीं।

RNVLive

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इससे पहले मुख्यमंत्री निवास स्थित मंदिर में पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में प्रदेशवासियों को दीपावली की मंगलकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा है कि दीपों का महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। यही कामना है कि मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश के आशीर्वाद से हर घर में उजाला और आनंद बना रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उल्लास और प्रकाश से आलोकित महापर्व दीपावली की सभी को हार्दिक बधाई दी।

Total Visitors

6187724