बंगाल चुनाव से लौटे प्रवासी कार्यकर्ता सुप्रीयो राय का भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने किया जोरदार स्वागत

बंगाल चुनाव से लौटे प्रवासी कार्यकर्ता सुप्रीयो राय का भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने किया जोरदार स्वागत

Ad 1

सागर। पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी संगठन की ओर से प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर दो माह पश्चात सागर लौटे भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता सुप्रीयो राय का संभागीय भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने आत्मीय एवं जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारी पुष्पवर्षा एवं “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ उनका पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन और राष्ट्रहित के लिए समर्पण भाव से कार्य करता है। बंगाल जैसे चुनौतीपूर्ण चुनावी वातावरण में प्रवासी कार्यकर्ताओं ने जिस निष्ठा, साहस और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया, वह संगठन की वास्तविक शक्ति को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करता है। बंगाल में कार्यकर्ताओं का संघर्ष, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

प्रवासी कार्यकर्ता सुप्रीयो राय ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल में 52 दिनों तक अत्यंत चुनौतीपूर्ण माहौल के बीच संगठन का कार्य किया। क्षेत्र में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने जैसी संवेदनशील घटनाओं के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और मनोबल अटूट बना रहा। उन्होंने बताया कि युवा चौपाल, बूथ बैठकों एवं सतत जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से संगठन को मजबूत करने का कार्य निरंतर जारी रखा गया।

सुप्रीयो राय ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण, संघर्ष और जनता के विश्वास का ही सुखद परिणाम है कि आज पश्चिम बंगाल में भाजपा संगठन को बड़ी मजबूती प्राप्त हुई है तथा राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व की नीतियों के प्रति जनता में व्यापक समर्थन देखने को मिला।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने ने जानकारी देते हुए बताया कि सुप्रीयो राय भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में उनकी तैनाती गाइघाटा विधानसभा क्र. 97 में की गई थी, जहां भाजपा प्रत्याशी सुब्रत ठाकुर ने 47,683 मतों से जीत दर्ज की। प्रथम चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद उनकी तैनाती खरगपुर सदर विधानसभा क्र. 224 में की गई, जहां भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष ने 30,506 मतों से विजय प्राप्त की। प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में सुप्रीयो राय 15 मार्च को पश्चिम बंगाल पहुंचे थे।
इस अवसर पर संभागीय कार्यालय मंत्री वीरेंद्र पाठक,वरिष्ठ नेता सुखदेव मिश्रा, नितिन सोनी, युवराज तोमर,राज राजेश्वर चौहान,श्रीराम रिछारिया,सोनल सोनी,शुभम यादव,अर्जुन सूर्यवंशी एवं पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here