होम मध्यप्रदेश सागर / बुंदेलखंड राजनीति अपराध / क्राइम रिपोर्ट धर्म/अध्यात्म सोशल भारत स्पोर्ट्स खाकी MP जनसंपर्क फीड

होमगार्ड भर्ती में दौड़ने आई युवती से एंबुलेंस में सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार 

होमगार्ड भर्ती में दौड़ने आई युवती से एंबुलेंस में सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार  बोधगया। बोधगया में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान मानवता ...

विज्ञापन

Published on:

| खबर का असर

होमगार्ड भर्ती में दौड़ने आई युवती से एंबुलेंस में सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार 

बोधगया। बोधगया में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दौड़ में शामिल होने आई एक युवती के साथ एंबुलेंस के भीतर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इस गंभीर मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

RNVLive

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विनय कुमार, जो एंबुलेंस चालक है और गया जिले के उतरेन कोच का निवासी है, और अजीत कुमार, जो टेक्नीशियन है और नालंदा जिले के चांदपुर गांव का रहने वाला है, के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता होमगार्ड की दौड़ में हिस्सा ले रही थी, इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में मौजूद चालक और टेक्नीशियन ने उसके साथ जबरदस्ती की।

RNVLive

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बोधगया थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस अब मामले की आगे की जांच में जुटी है, साथ ही पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है। यह घटना ना केवल भर्ती प्रक्रिया की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि मानवता को झकझोर देने वाली है।

Total Visitors

6190179