ब्रह्माकुमारीज़ की आध्यात्मिक सेवाओं पर डॉक्टरेट की उपाधि – सागर सेवाकेंद्र पर किया गया सम्मान
सागर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा भारत सहित विश्व के 140 देशों में की जा रहीं आध्यात्मिक और सामाजिक सेवाओं पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सागर में सहायक प्राध्यापक के रूप में पदस्थ ब्रह्माकुमारी ऋतु बहन ने पीएचडी की है। आपने इतिहास विषय के तहत ब्रह्माकुमारीज़ की आध्यात्मिक सेवाओं का ऐतिहासिक अध्ययन विषय पर डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। आपको पीएचडी की उपाधि मिलने पर मकरोनिया सेवाकेंद्र पर प्रभारी बीके छाया दीदी ने सम्मानित किया।
आपने सहयोगी संस्थान राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन (आरईआरएफ) की आध्यात्मिक सेवाओं के विशेष संदर्भ में शोध कार्य किया है। इसका लक्ष्य समाज के विभिन्न वर्गों में नैतिक मूल्यों के विकास द्वारा मूल्यनिष्ठ समाज की स्थापना करना है। अपने इस शोध कार्य में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ के साथ मिलियन मिनट्स ऑफ पीस अपील, ग्लोबल कार्पोरेशन फॉर बैटर वर्ल्ड, सेवन बिलियन एक्ट्स ऑफ गुडनेस, वन गॉड-वन वर्ल्ड फैमिली के साथ भारत सरकार के साथ जन जल अभियान, नशा मुक्त भारत अभियान, आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर, कल्पतरुह, क्लीन द माइन्ड ग्रीन द वर्ल्ड, शाश्वत यौगिक खेती आदि पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों का विस्तृत वर्णन किया है। ब्रह्माकुमारीज को ईश्वरीय सेवाओं के लिए यूएनओ व देश-विदेश से प्रदान किए गए अवार्ड्स, प्रशंसा पत्र, गॉडलीवुड स्टूडियो, पीस ऑफ माइंड व अवेकनिंग चैनल्स के विभिन्न आध्यात्मिक सशक्तिकरण कार्यक्रमों, विभिन्न प्रभागों की संगोष्ठियों, सम्मेलन, अभियानों के साथ क्षेत्रों के विभिन्न के लाभान्वित प्रतिष्ठित व्यक्तियों के विचार भी शोधकार्य में सम्मिलित किए गए हैं।
ख़ास ख़बरें
- 10 / 09 : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ में मिला पाँच-छह महीने का भ्रूण, पुलिस ने लिया मामला संज्ञान
- 10 / 09 : उड़ीसा में वैचारिक स्वच्छता अभियान का आगाज़, 17 सितम्बर को “सातवां नो एब्यूज डे” मनाने का लिया संकल्प
- 09 / 09 : राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा जागरूकता कार्यक्रम एवं दान दाताओं के परिजनों का सम्मान समारोह
- 09 / 09 : Sagar: कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में एम्बुलेंस के पायलट द्वारा खुद पर पैट्रोल डाला गया, कलेक्टर ने घटना की उच्च स्तरीय जांच बैठाई
- 09 / 09 : रजिस्ट्री के दौरान भूमि की चतुर्सीमा में फेरबदल कर स्टाम्प शुल्क चोरी पर EOW में अपराध पंजीबद्ध
ब्रह्माकुमारीज़ की आध्यात्मिक सेवाओं पर डॉक्टरेट की उपाधि – सागर सेवाकेंद्र पर किया गया सम्मान

KhabarKaAsar.com
Some Other News