Friday, December 12, 2025

भक्तमाल कथा: संत स्वामी किशोरदास महाराज ने देव अटल बिहारी सरकार के दर्शन किए

Published on

spot_img

भक्तमाल कथा: संत स्वामी किशोरदास महाराज ने देव अटल बिहारी सरकार के दर्शन किए

सागर। भक्तमाल कथा के समापन पर स्वामी किशोरदास जी महाराज गुरूवार को संत निवास बालाजी काॅलोनी में कई परिवारों में गये। सभी ने आरती पूजन कर गुरूदेव जी से आशीर्वाद लिया इसके बाद संस्कृत विद्यालय पहुॅंचे। और वहाॅं सभी छोटे छोटे विद्यार्थियों ने अपनी संस्कृति से मंत्रोच्चारण से महाराज जी का स्वागत किया।

महाराज जी ने यहाॅं पढ़ रहे बच्चों से संवाद किया। फिर वे अटल बिहारी सरकार के दर्षन करने पहुॅंचे साथ ही पुजारी जी के आग्रह पर गौषाला पहुॅंचे और गौसेवा की। संत निवास पर सुबह 7 बजे से ही भक्तों की अपार भीड़ रही। 57 लोगों ने गुरूदीक्षा ली और दोपहर में महाराज दीनदयाल नगर स्थित डाॅ. अनिल तिवारी के निज निवास पर पहुॅंच गये। वहाॅं शुक्रवार को सुबह 10 बजे से 01 बजे तक गुरूदीक्षा समारोह संपन्न होगा। दोपहर 02 बजे से सभी गुरू भाईयों की बैठक आयोजित की गई है जिसमें गुरूदेव जी स्वयं उपस्थित रहेंगे आगामी गुरूपूर्णिमा महोत्सव पर चर्चा होगी। शाम 05 बजे से सद्गुरू भगवान का सतसंग कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर नगर के समस्त श्रद्धालुजन दीनदयाल नगर पर पहुॅंचकर गुरूदेव जी से आषीर्वाद प्राप्त कर पुण्यलाभ अर्जित कर सकते हैं।
आज सुबह बालाजी काॅलोनी अनुरग प्यासी के निवास से गुरू देव जी की विदाई पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत के साथ की गई। प्यासी परिवार सहित षिष्य मण्डल एवं भक्तजनों ने गुरूदेव जी से आषीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर डाॅ. अनिल तिवारी, ममता रामकुमार प्यासी, निकिता आषीष प्यासी, प्रमिला अनुराग प्यासी, ऋचा अभिषेक प्यासी, भानु राजपूत, राहुल राजपूत, अनिल दुबे, प्रभात मिश्रा, विनय मिश्रा, मनमोहन तिवारी, पंकज तिवारी, नितिन ठाकुर, अभिनव यादव, संजय पाठक, मनीष कटारे, अंषु दुबे, समीर बलैया, कृष्णा तिवारी, अंकुर नायक, आदित्य पांडे, आदि उपस्थित रहे।

Latest articles

दीपावली यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल सागर सांसद ने जताई खुशी

दीपावली यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल सागर सांसद ने जताई खुशी सागर।...

आवासीय पट्टा वितरण सर्वे में कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहे-पूर्व गृहमंत्री- भूपेन्द्र सिंह

सागर- बांदरी। विकास का फायदा तभी है जब सभी का जीवन संस्कारित, अनुशासित हो। आप...

बीएमसी में सफल नेत्र प्रत्यारोपण कोर्निया दान ने दो मरीजों को मिली नई रोशनी

बीएमसी में सफल नेत्र प्रत्यारोपण कोर्निया दान ने दो मरीजों को मिली नई रोशनी सागर।...

सागर में निजी एवं शासकीय सम्पत्ति के बकाया सम्पत्तिकर की वसूली के लिए फरमान जारी

निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने निजी एवं शासकीय सम्पत्ति के बकाया सम्पत्तिकर की वसूली...

More like this