Wednesday, February 4, 2026

सागर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Published on

पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले जाकर दुराचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सागर। सानोधा थाना अन्तर्गत 17 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले जाकर दुराचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उसे जेल भेजा

घटना का विवरण इस प्रकार है – दिनांक 02/08/2024 को 32 वर्षीय शिकायतकर्ता ने सानोधा थाना में बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग साली को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट करने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र 264/24 धारा 137(2) बीएनएस कायम किया गया था। अज्ञात आरोपी एवं अपहर्ता की लगातार तलाश पतारसी की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी एवं अपहर्ता के सूरत गुजरात में होने की सूचना मिलने पर एक टीम सूरत गुजरात भेजी गई दिनांक 22/08/24 को अपहर्ता को सूरत गुजरात से दस्तयाब किया गया। अपहर्ता द्वारा आरोपी इंदर पटैल के द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने और जबरन गलत काम करना बताया। दिनांक 24/08/2024 को आरोपी इंदर पटैल पिता हल्केराम पटैल उम्र 22 वर्ष निवासी शाहपुर को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। जिसे आज दिनांक 25/08/2024 को माननीय न्यायालय पेश किया गया है जो माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यबाही में उ.नि. गौरव गुप्ता थाना प्रभारी सानौधा, सउनि प्रीति थापा, आर अरूण डोडवा, आर नानका कनेश, आर शाहिद खान थाना सानौधा की भूमिका सराहनीय रही।

Latest articles

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न सागर।...

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया सागर।  नगर...

मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, पुलिस से...

7 फरवरी से शुरू होगा समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु पंजीयन : खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

7 फरवरी से शुरू होगा समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु पंजीयन : खाद्य...

More like this

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न सागर।...

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया सागर।  नगर...

मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, पुलिस से...
खबर का असर .कॉम
खबर का असर .कॉमhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!