Wednesday, February 4, 2026

खेत की मेड पर बैठे अजगर ने बकरे को निगल लिया

Published on

खेत की मेड पर बैठे अजगर ने बकरे को निगल लिया

सागर। सानौधा थाना क्षेत्र के ग्राम रिछावर में करीब 12 फीट लंबे अजगर ने बकरे को निगल लिया। ग्रामीणों ने अजगर देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ने का रेस्क्यू शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान अजगर ने बकरे को उगल दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम रिछावर में देवेंद्र रजक के खेत की मेड़ पर अजगर पड़ा था। ग्रामीणों ने अजगर देखा और पास गए तो दंग रह गए। अजगर ने बकरा लील रखा था। जिसके बाद वह मेड़ पर पड़ा था। अजगर होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उत्तर वन मंडल की टीम रिछावर पहुंची।वनपाल देवेंद्र राय, संदीप यादव, केके प्रजापति ने स्नेक कैचर अकील बाबा के साथ अजगर का रेस्क्यू शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान अजगर ने धीरे-धीरे बकरे को उगला। जिसके बाद उसे सुरक्षित पकड़ा गया। वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ लेकर गई है। जिसे जंगल में सुरक्षित छोड़ा जाएगा।

Latest articles

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न सागर।...

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया सागर।  नगर...

मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, पुलिस से...

7 फरवरी से शुरू होगा समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु पंजीयन : खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

7 फरवरी से शुरू होगा समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु पंजीयन : खाद्य...

More like this

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न सागर।...

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया सागर।  नगर...

मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, पुलिस से...
error: Content is protected !!