Wednesday, February 4, 2026

सागर में पुलिस कंट्रोल रूम के सामने ट्रिपल मर्डर, पति से पूछताछ जारी

Published on

सागर में पुलिस कंट्रोल रूम के सामने माँ और दो बेटियों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया

सागर। सिविल लाइन थाना अन्तर्गत पुलिस कंट्रोल रूप के महज 200 मीटर के पास नेपाल पैलेस के एक मकान में मां और दो बेटियों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शवों का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेजा गया है। FSL की टीम मौके पर।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम से करीब 200 मीटर पर स्थित नेपाल पैलेस के एक मकान में मंगलवार की रात मां और दो बेटियां के शव मिले हैं। मकान के किराएदार ने घर में शव देखे तो वह कंट्रोल रूम पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। वारदात की सूचना मिलते ही आईजी प्रमोद वर्मा, डीआईजी सुनील जैन, प्रभारी एसपी डॉ. संजीव उईके समेत शहर के थानों की पुलिस पहुंची। वारदातस्थल पर मकान की किचन में मां और बड़ी बेटी का शव मिला है। वहीं बेडरूम में छोटी बेटी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। जांच के दौरान मृतकों की पहचान वंदना पति विशेष पटेल उम्र 32 साल निवासी नेपाल पैलेस, बड़ी बेटी अवंतिका पटेल उम्र 8 साल और छोटी बेटी अनविका पटेल उम्र 3 साल के रूप में हुई है। हत्याकांड के पीछे के कारण और वारदात को अंजाम देने वाले के संबंध में अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। रात 2.30 बजे तक पुलिस वारदात स्थल पर जांच करती हुई पुलिस। मृतका वंदना पटेल के भाई चिराग पटेल ने बताया कि बहन और बड़ी भांजी का शव किचन में पड़ा मिला है। जिनके सिर पर पेंचकस जैसी किसी नुकीली वस्तु से बार कर हत्या की गई है। वहीं छोटी भांजी अनविका का शव कमरे में मिला है। उसको जमीन पर पटककर मारने की बात सामने आ रही है। हत्या किसने की कोई पता नहीं है। वारदात के समय पति जिला अस्पताल में था मृतका वंदना का पति विशेष पटेल जिला अस्पताल सागर में स्थित दवा वितरण केंद्र में पदस्थ है। वारदात के समय वह जिला अस्पताल में ही मौजूद था। इसके अलावा मृतका की सास भी साथ में रहती है। लेकिन वह इलाज कराने के लिए भोपाल गईं हैं। वहीं देवर प्रवेश पटेल दमोह में पीडब्ल्यूडी विभाग में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि परिवार मकान के ग्राउंड फ्लोर में रहता था। बाकी ऊपर के दो फ्लोर पर किराएदार रहते हैं। मामले में पुलिस हत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है। मामले को लेकर पुलिस मृतका के पति से पूछताछ कर रही है।

Latest articles

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल सेमिनार संपन्न

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल...

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर फरार हुए चोर

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर...

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी सागर। बुंदेलखंड...

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न सागर।...

More like this

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल सेमिनार संपन्न

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल...

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर फरार हुए चोर

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर...

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी सागर। बुंदेलखंड...
खबर का असर .कॉम
खबर का असर .कॉमhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!