राहतगढ़ में किसान सम्मान समारोह||₹1 लाख तक के खातों के ऋण माफ़||जय किसान फसल बीमा योजना

जय किसान फसल ऋण माफी योजना किसान सम्मान समारोह राहतगढ़

सागर –/ जय किसान फसल ऋण माफी योजना के अंतर्गत सागर जिले में प्रथम चरण में 50886 कृषकों को लाभान्वित किया गया था। इस चरण में 50 हजार तक के पी.ए. (चालू) खाते एवं 2 लाख तक के एन.पी.ए. (बंद) खातों का ऋण माफ किया गया था। इस चरण में कृषकों की 156 करोड़ रु. की ऋण राशि माफ की गई थी। इसमें राहतगढ़ तहसील के 4332 कृषकों का 11 करोड़ 72 लाख रु. का ऋण माफ किया गया था।
इसी क्रम में जय किसान फसल ऋण माफी योजना का द्वितीय चरण मध्यप्रदेश शासन ने शुरु किया है, जिसमें 50 हजार से लेकर 1 लाख तक के पी.ए. (चालू) खातों का ऋण माफ किया जाना है। द्वितीय चरण में सागर जिले में अभी तक लगभग 22 हजार कृषकों का लगभग 158 करोड़ का ऋण माफ किया जा रहा है। जिसमें राहतगढ़ तहसील के 1840 कृषकों का 13 करोड़ 27 लाख का ऋण माफ किये जाने हेतु किसान सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि  सचिन यादव मंत्री म.प्र. शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास व उद्यानिकी खाद्य प्रसंस्करण विभाग एवं अध्यक्षता गोविन्द सिंह राजपूत जी मंत्री म.प्र. शासन राजस्व एवं परिवहन विभाग करेगें ||

गजेंद्र ठाकुर की ख़बर-9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here