Monday, January 5, 2026

जब दुल्हन के पूर्व प्रेमी ने स्टेज पर दूल्हे पर मुक्कों की बारिश कर दी

Published on

एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि दुल्हन के पूर्व प्रेमी ने स्टेज पर दूल्हे पर मुक्कों की बारिश कर दी।

एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए हैं। इसी बीच एक शख्स स्टेज पर चढ़ता है, पहले वह फोटो क्लिक करवाया और दूल्हे के सामने पहुंचते ही उस पर हमला कर देता है। शख्स ने दूल्हे के चेहरे पर एक के बाद एक कई मुक्के जड़ दिए।

शख्स ने जैसे ही हमला किया, तुरंत दुल्हन बचाव के लिए खड़ी हो गई और अन्य लोग भी स्टेज पर पहुंच गए। शख्स को काबू किया और उसकी पिटाई की। दावा किया जा रहा है कि दुल्हन और पिटाई करने वाला शख्स एक ही स्कूल में पढ़ाते हैं और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। जब दुल्हन ने किसी और से शादी की तो उसने बदला लेने के लिए दूल्हे की पिटाई की। हालांकि हम इस दावे की पुष्टि नहीं करते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि ये सब रियल में भी होता है। एक ने लिखा कि हो सकता है कि गलती लड़की की हो और वो दोनों लड़कों को धोखा दे रही हो। एक अन्य ने लिखा कि जब आप अपनी गलती से फेल हो जाते हैं तो इसी तरह का गुस्सा आता है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि इसमें दूल्हे की क्या गलती थी भाई? उसकी क्यों पिटाई की? एक अन्य ने लिखा कि हिम्मत तो देखो, उसकी शादी में जाकर उसी को पीट रहा है। इसके बाद तो इस लड़के की खूब पिटाई हुई होगी। एक अन्य ने लिखा कि शायद ही कोई इस तरह का इंतकाम लेने की सोच रखता हो।

Latest articles

नव पदस्थ महिला यातायात पुलिस कर्मियों को मिला आधुनिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण

नव पदस्थ महिला यातायात पुलिस कर्मियों को मिला आधुनिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण सागर। पुलिस अधीक्षक...

चाइनीज मांझा बेचने पर प्रशासन सख्त : कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

चाइनीज मांझा बेचने पर प्रशासन सख्त : कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश सागर। जन...

महू की सेना फायरिंग रेंज में फिर बम धमाका, बुजुर्ग गंभीर घायल, इलाके में दहशत

महू की सेना फायरिंग रेंज में फिर बम धमाका, बुजुर्ग गंभीर घायल, इलाके में...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में फिर चले चाकू, आपराधिक ग्राफ बढा

सागर के कोतवाली क्षेत्र में फिर चले चाकू, आपराधिक ग्राफ बढा सागर। कोतवाली थाना क्षेत्र...

More like this

नारी शिक्षा की अग्रदूत सावित्री बाई फुले को नमन- रघु ठाकुर

नारी शिक्षा की अग्रदूत सावित्री बाई फुले को नमन- रघु ठाकुर सागर। आज स्व. सावित्रीबाई...

डॉ गौर की पुण्यतिथि पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने कैंडल जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

डॉ सर हरि सिंह गौर की पुण्यतिथि पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने कैंडल...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।