बाबरिया,मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ के आव्हान पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के निर्देशन में नरयावली विधानसभा क्षेत्र से सैंकड़ों कार्यकर्ता बसों एवं रेलमार्ग से दिल्ली पहुंचकर रैली में शािमल हुए। काँग्रेस द्वारा अहवानित भारत बचाओ महारैली के मंच पर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेताओं के साथ म.प्र. कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी को मंच पर स्थान मिला, रैली में म.प्र. नरयावली वि.सभा सागर जिले व म.प्र. सहित देशभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली में शामिल होकर केन्द्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण उत्पन्न आर्थिक संकट आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि, बैंकिंग प्रणाली का पतन, सर्वव्यापी-कृषि संकट, शासकीय प्राइवेट नौकरियों का नुकसान, बढ़ती बेरोज़गारी के कारण आम जनता में निराशा के बने माहौल खिलाफ हुंकार भरी।