Tuesday, January 6, 2026

MP-MLA कोर्ट में पूर्व सीएम शिवराज, बीड़ी शर्मा और भूपेंद्र सिंह पर मामला दर्ज

Published on

MP-MLA कोर्ट में पूर्व सीएम शिवराज, बीड़ी शर्मा और भूपेंद्र सिंह पर मामला दर्ज

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज हुआ है। 10 करोड़ की आपराधिक मानहानि मामले में जबलपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में यह केस दर्ज किया गया है।

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने इस मामले में परिवाद दायर किया था। बयान दर्ज होने के बाद अदालत ने धारा 500 के तहत आपराधिक मानहानि का मुकदमा चलाने के आदेश दिए हैं।

मामला पंचायत चुनाव के दौरान सुप्रीम कोर्ट से आए फैसले के बाद विवेक तन्खा के खिलाफ टिप्पणी का है। दरअसल पंचायत चुनावों में रोटेशन का पालन नहीं होने से चुनाव प्रक्रिया रद्द कर दी गई थी। लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बिना OBC आरक्षण के चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद भाजपा नेताओं ने विवेक तन्खा और कमलनाथ पर टिप्पणी की थी। जिससे आहत होकर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने परिवाद दायर किया था।

Latest articles

सागर में घण्टा लेकर कांग्रेसियों का उग्र प्रदर्शन

सागर में घण्टा लेकर कांग्रेसियों का उग्र प्रदर्शन सागर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान...

महापौर ने जल गुणवत्ता जांच का औचक निरीक्षण किया, दूषित जल स्रोतों पर चेतावनी लिखने के निर्देश

महापौर ने जल गुणवत्ता जांच का औचक निरीक्षण किया, दूषित जल स्रोतों पर चेतावनी...

नव पदस्थ महिला यातायात पुलिस कर्मियों को मिला आधुनिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण

नव पदस्थ महिला यातायात पुलिस कर्मियों को मिला आधुनिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण सागर। पुलिस अधीक्षक...

More like this