Tuesday, December 9, 2025

मोहन यादव बने मध्यप्रदेश के CM साथ ही डिप्टी सीएम में यह नाम आए सामने

Published on

spot_img

मोहन यादव बने मध्यप्रदेश के CM साथ ही डिप्टी सीएम में यह नाम आए सामने

भोपाल। मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं।

भोपाल स्थित BJP के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं। शिवराज सिंह ने मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया।

दो डिप्टी सीएम होंगे – जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला। जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ से विधायक हैं। देवड़ा SC वर्ग से आते हैं। जबकि राजेन्द्र शुक्ला रीवा सीट से विधायक हैं। ब्राह्मण वर्ग से आते हैं।

नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे। तोमर मुरैना जिले की दिमनी सीट से विधायक हैं।

बैठक में पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर (CM हरियाणा), डॉ. के. लक्ष्मण (राष्ट्रीय अध्यक्ष, BJP OBC मोर्चा) और आशा लकड़ा (राष्ट्रीय सचिव भाजपा) मौजूद रहे।

जानिए नए सीएम मोहन यादव के बारे में..

• उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक हैं मोहन यादव

• उम्र – 58 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता – बी.एस.सी., एल-एल.बी., एम.ए. (राज. विज्ञान), एम.बी.ए., पी.एच.डी.

• राजनीतिक कॅरियर – सन 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्र संघ के सह-सचिव, 1984 में अध्यक्ष

• 2013 में विधायक बने। 2018 में दूसरी बार चुनाव जीतकर उच्च शिक्षा मंत्री बने

Latest articles

सागर में खतरनाक वारदात टली : कार से पिस्टल-राउंड-चाकू के साथ आरोपी दबोचा

सागर में खतरनाक वारदात टली : कार से पिस्टल-राउंड-चाकू के साथ आरोपी दबोचा सागर। थाना...

पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से नाराज करणी सैनिकों ने एसपी ऑफिस गेट पर कीर्तन किया

पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से नाराज करणी सैनिकों ने एसपी ऑफिस गेट पर कीर्तन...

सागर–कानपुर हाईवे पर भीषण टक्कर: दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

सागर–कानपुर हाईवे पर भीषण टक्कर: दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवकों की दर्दनाक...

More like this