Saturday, January 31, 2026

सागर की 8 सीट में से दो पर भाजपा जीती: रहली से मंत्री गोपाल भार्गव, नरयावली से प्रदीप लारिया जीते, गोविंद राजपूत पिछड़े

Published on

सागर की 8 सीट में से दो पर भाजपा जीती: रहली से मंत्री गोपाल भार्गव, नरयावली से प्रदीप लारिया जीते, गोविंद राजपूत पिछड़े

सागर जिले में चुनाव परिणाम आने लगे हैं। रहली में मंत्री गोपाल भार्गव ने 9वीं बार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की ज्योति पटेल को 72,800 वोट से हराया है। नरयावली में भाजपा के प्रदीप लारिया ने कांग्रेस के सुरेंद्र चौधरी को 14,449 वोट से हराया है। सुरखी से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पीछे चल रहे हैं।

प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं। काउंटिंग राउंड में की जा रही है। जिसमें रहली विधानसभा सीट में ईवीएम में दर्ज मतों की गणना 22 राउंड में पूरी होगी। वहीं बीना विधानसभा सीट के परिणाम 17 राउंड में आएंगे। इसके अलावा बंडा विधानसभा में 21, खुरई विधानसभा में 19, सुरखी में 20, देवरी में 19, नरयावली में 20 और सागर विधानसभा के परिणाम 18 राउंड में आएंगे। सबसे ज्यादा राउंड रहली विधानसभा में 22 होंगे।

इस बार जिले में 75.69 फीसदी मतदान हुआ है। 2018 के चुनाव में जिले में भाजपा को 05 सीट पर जीत हासिल हुई थी, जबकि कांग्रेस ने 03 सीटें जीती थीं। लेकिन 2020 में सत्ता परिवर्तन के दौरान सुरखी विधानसभा से कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह राजपूत कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में चले गए थे। जिसके बाद हुए उपचुनाव में गोविंद सिंह राजपूत ने भाजपा की टिकट पर जीत हासिल

की थी।

 

Latest articles

MP News: आबकारी ठेकेदार बाइज्जत बरी, नियमविरुद्ध जोड़ा गया था नाम

सागर। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हिमांशु पालीवाल लिंक कोर्ट राहतगढ़ ने आबकारी एक्ट के...

सरेराह युवती से मारपीट करने वाले भाजपा मंडल अध्यक्ष का इस्तीफा, जीतू पटवारी ने पीड़िता की मां से की बात

सरेराह युवती से मारपीट करने वाले भाजपा मंडल अध्यक्ष का इस्तीफा, जीतू पटवारी ने...

सागर शहर कांग्रेस की नई कमान तय, उपाध्यक्ष से सचिव तक कई चेहरे शामिल

सागर शहर कांग्रेस की नई कमान तय, उपाध्यक्ष से सचिव तक कई चेहरे शामिल सागर...

EOW की बड़ी कार्यवाही, नगर परिषद CMO और उपयंत्री को रिश्वत लेते धरा

EOW की बड़ी कार्यवाही, नगर परिषद CMO और उपयंत्री को रिश्वत लेते धरा छतरपुर जिले...

More like this

MP News: आबकारी ठेकेदार बाइज्जत बरी, नियमविरुद्ध जोड़ा गया था नाम

सागर। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हिमांशु पालीवाल लिंक कोर्ट राहतगढ़ ने आबकारी एक्ट के...

सरेराह युवती से मारपीट करने वाले भाजपा मंडल अध्यक्ष का इस्तीफा, जीतू पटवारी ने पीड़िता की मां से की बात

सरेराह युवती से मारपीट करने वाले भाजपा मंडल अध्यक्ष का इस्तीफा, जीतू पटवारी ने...

सागर शहर कांग्रेस की नई कमान तय, उपाध्यक्ष से सचिव तक कई चेहरे शामिल

सागर शहर कांग्रेस की नई कमान तय, उपाध्यक्ष से सचिव तक कई चेहरे शामिल सागर...
error: Content is protected !!