Wednesday, January 14, 2026

सागर पहुंचे राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के कमलनाथ और दिग्गविजय सिंह पर साधा निशाना 

Published on

सागर पहुंचे राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के कमलनाथ और दिग्गविजय सिंह पर साधा निशाना 

सागर। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को सागर जिले में पहुंचे। जहां उन्होंने एक के बाद एक चार विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया। वे हेलीकॉप्टर से सागर जिले की सुरखी विधानसभा के बिलहरा पहुंचे। जहां पुलिस चौकी मैदान में भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत के समर्थन में सभा को संबोधित किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह लोग चुनाव शुरू नहीं हुए थे। तभी एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने लगे थे। वे एक-दूसरे कपड़े फाड़ रहे हैं। यदि इनकी सरकार बन जाएगी तो वह जनता के कपड़े फाड़ेंगे। इसलिए इनसे बचकर रहने की जरूरत है। हिंदू-मुस्लिम बहुत करते हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी जाति, समुदाय, की राजनीति नहीं करती है। पंथ

उन्होंने मंच से कहा कि जितने संरक्षण करने वाले लोग थे उन्होंने कहा था कि मप्र में टक्कर की लड़ाई है। लेकिन मैं शिवराज सिंह को जानता नं। मैंने कहा शिवराज सिंह लिन्केन के धोनी हैं। हूं। मैंने कहा शिवराज सिंह क्रिकेट के धोनी हैं। शुरुआत कितनी खराब हो। लेकिन अंत आते-आते इतनी अच्छी फिनिश देते हैं कि वह क्रिकेट का मैदान जीत जाते हैं। आज माहौल बन गया। उन्होंने केंद्रीय सरकार की योजनाएं गिनाईं। कश्मीर से धारा 370 हटाने और अयोध्या में राम मंदिर बनने को लेकर भी जनता से बात की। उन्होंने कहा भाजपा सरकार देश के हर व्यक्ति के हित के लिए काम करती है।

सपा, बसपा और आप चुनावी चिड़िया

बिलहरा की सभा के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जिले की नरयावली विधानसभा के कर्रापुर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप लारिया के समर्थन में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सागर में 100 करोड़ रुपए की लागत से संत रविदास जी की स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। दुनिया के लोग स्मारक को देखने के लिए आएंगे। चुनाव के सपा, बसपा, आप मैदान में आ जाती हैं। यह चुनावी चिड़िया हैं। चुनाव आता है तो वह भी उड़कर आ जाती हैं।

पीएम कबूतर भी छोड़ते हैं और चीते भी नरयावली के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बंडा विधानसभा में पहुंचे। जहां उन्होंने बरा चौराहे पर भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह लोधी के समर्थन में सभा की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का सीना 56 इंच चौड़ा है। वे कबूतर भी छोड़ते हैं और चीते भी। दुनिया के लोग चीते देखने के लिए आएंगे। भाजपा सरकार में आज दुनिया में भारत का नाम बढ़ा है। पहले दुनिया कहती थी कि भारत कमजोर देश तो वह भी उड़कर आ जाती हैं। पीएम कबूतर भी छोड़ते हैं और चीते भी नरयावली के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बंडा विधानसभा में पहुंचे। जहां उन्होंने बरा चौराहे पर भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह लोधी के समर्थन में सभा की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का सीना 56 इंच चौड़ा है। वे कबूतर भी छोड़ते हैं और चीते भी। दुनिया के लोग चीते देखने के लिए आएंगे। भाजपा सरकार में आज दुनिया में भारत का नाम बढ़ा है। पहले दुनिया कहती थी कि भारत कमजोर देश है। लेकिन आज भारत बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है। प्रधानमंत्री ने हर घर जल पहुंचाने का संकल्प लिया है।

Latest articles

सागर में मृत्यु के 21 घण्टे बाद नसीब हुई एक शव को चिता, शमशान का रास्ता था बंद

सागर। जिले की रहली जनपद पंचायत अंतर्गत सोनपुर गांव में एक बेटे को अपने...

मां सरस्वती के पूजन के साथ प्रारंभ हुआ संवेदनशील पुलिसिंग का प्रशिक्षण, दो दिवसीय जोन स्तरीय कार्यशाला का सफल समापन

मां सरस्वती के पूजन के साथ प्रारंभ हुआ संवेदनशील पुलिसिंग का प्रशिक्षण, दो दिवसीय...

सागर में हाई रिस्क माता की कुशलक्षेम जानने खुद उनके घर पहुँचे कलेक्टर संदीप जी आर

दफ्तर की फाइलों से गाँव की पगडंडियों तक: हाई रिस्क माता की कुशलक्षेम जानने...

विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई: समस्याओं का मौके पर निराकरण, शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के निर्देश

विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई: समस्याओं का मौके पर निराकरण, शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति...

More like this

सागर में मृत्यु के 21 घण्टे बाद नसीब हुई एक शव को चिता, शमशान का रास्ता था बंद

सागर। जिले की रहली जनपद पंचायत अंतर्गत सोनपुर गांव में एक बेटे को अपने...

मां सरस्वती के पूजन के साथ प्रारंभ हुआ संवेदनशील पुलिसिंग का प्रशिक्षण, दो दिवसीय जोन स्तरीय कार्यशाला का सफल समापन

मां सरस्वती के पूजन के साथ प्रारंभ हुआ संवेदनशील पुलिसिंग का प्रशिक्षण, दो दिवसीय...

सागर में हाई रिस्क माता की कुशलक्षेम जानने खुद उनके घर पहुँचे कलेक्टर संदीप जी आर

दफ्तर की फाइलों से गाँव की पगडंडियों तक: हाई रिस्क माता की कुशलक्षेम जानने...
error: Content is protected !!