Monday, December 15, 2025

BJP नेता के भाई को घर से बाहर बुलाकर मारी गोली,हुई मौत

Published on

BJP नेता के भाई को घर से बाहर बुलाकर मारी गोली,हुई मौत

जबलपुर। मंगलवार रात भाजपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गोरखपुर थाना इलाके में गुरुद्वारे के पास की है।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात 12 बजे संजू मिश्रा को कुछ लोगों ने फोन कर घर से बुलाया। उनके बाहर आते ही फायरिंग कर दी। गोली संजू के पीठ में लगी। परिजन उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए। यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौराना बुधवार तड़के 3 बजे उनकी मौत हो गई।

संजू के भांजे लवकुश पांडे का कहना है कि जब एंबुलेंस से मामा को अस्पताल ले जा रहे थे, तब उन्होंने हमलावरों के नाम बताए थे। मोबाइल में इसकी रिकॉर्डिंग है। संजू मिश्रा ग्राहक पंचायत के सचिव भी थे। उनके भाई नरेश मिश्रा भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।
प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) प्रियंका शुक्ला ने बताया कि हमलावरों के नाम सामने आए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि संजू का किसी से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।

Latest articles

सागर में आये से अधिक संपत्ति के मामलें में 5 साल की सजा और 40 लाख का जुर्माना हुआ

सागर। अभियुक्त चंद्रशेखर ढिमोले के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (एतस्मिन पश्चात अधि. 1988)...

मृत्यु के बाद भी सेवा: स्व. गणेश प्रसाद का देहदान, मेडिकल छात्रों को मिलेगा ज्ञान

मृत्यु के बाद भी सेवा: स्व. गणेश प्रसाद का देहदान, मेडिकल छात्रों को मिलेगा...

सागर फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा- रघु ठाकुर

सागर फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा आचरण फिल्म स्टेशन के डायरेक्टर सुनील जैन...

SAGAR: अपराधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और जिला बदर की कार्रवाई हो- रघु ठाकुर

शहर की कानून व्यवस्था ठीक करने मोर्चा संरक्षक रघु ठाकुर ने नागरिकों के साथ...

More like this