Tuesday, December 16, 2025

एस आई की कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दादी की इलाज के दौरान मौत पोता घायल। 

Published on

एस आई की कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दादी की इलाज के दौरान मौत पोता घायल। 

बीना। खुरई के बाइपास रोड स्थित घोरट चौराहे पर तेज रफ्तार पुलिस एसआई की कार ने बाइक सवार दादी पोते को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान दादी की मौत हो गई। जबकि पोते का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।

खरीददारी करके गांव लौट रहे थे दादी पोते

जानकारी के मुताबिक, अजय पिता धर्मेंद्र अहिरवार निवासी घोरट जो अपनी बाइक (एमपी 15 एनएम 1627) पर अपनी दादी गुड्डीबाई अहिरवार को बैठाकर खुरई से अपने गांव घोरट लौट रहा था कि जैसे ही वह अपनी बाइक से खुरई बाइपास के घोरट चौराहा पर पहुंचा तो बीना तरफ से आ रही तेज रफ्तार एसआई की कार (एमपी 07 सीई 5831) ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।

इसमें बाइक सवार दादी और पोता घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही खुरई शहरी पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान गड़ीबाई अहिरवार की मौत हो गई। शव को मर्चरी में रखवा दिया है। इसका आज रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल अजय अहिरवार ने बताया कि अपनी दादी को लेकर बाजार से कुछ सामान लेने और कियोस्क सेंटर से रुपए निकालने के लिए खुरई गया हुआ था। इसके बाद वह गांव लौट रहा था तभी यह घटना हो गई।

Latest articles

संयुक्त सफाई कर्मचारी मोर्चा ने शासन प्रशासन को सौपा 7 सूत्रीय माँगे का ज्ञापन

संयुक्त सफाई कर्मचारी मोर्चा सागर ने शासन प्रशासन को सौपा सामूहिक 7 सूत्रीय ज्ञापन सागर।...

अंजलि चौरसिया 39 वीं नेशनल जूनियर गर्ल्स शतरंज में मध्य प्रदेश का करेंगी प्रतिनिधित्व

अंजलि चौरसिया 39 वीं नेशनल जूनियर गर्ल्स शतरंज में मध्य प्रदेश का करेंगी प्रतिनिधित्व सागर।...

सागर के ग्राम चांदामऊ में आगजनी के मामलें ने तूल पकड़ा, विधायक लारिया ने दिए यह निर्देश

विधायक लारिया ने चांदामऊ आगजनी की घटना की सूक्ष्मतम जांच कराने एवं आगजनी नुकसान...

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरियों की व्यवस्था बदली, सात कैटेगरी खत्म कर तीन पर सिमटी भर्ती

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरियों की व्यवस्था बदली, सात कैटेगरी खत्म कर तीन पर सिमटी...

More like this