हर वार्ड में सेवा का संकल्प, हर नागरिक तक सहायता पहुंचाने का प्रयास : रिशांक तिवारी
संकल्प फाउंडेशन ने शहर के विभिन्न वार्डों के लिए घोषित किए वार्ड प्रेसिडेंट, समाज सेवा को वार्ड स्तर तक पहुंचाने की पहल
सागर। शहर की समाजसेवी संस्था संकल्प फाउंडेशन ने समाज सेवा को वार्ड स्तर तक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संगठन का विस्तार करते हुए शनिवार को विभिन्न वार्डों के लिए वार्ड प्रेसिडेंटों की घोषणा की। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से सामाजिक कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा कि समाज की वास्तविक सेवा तभी संभव है, जब हर वार्ड में स्थानीय स्तर पर सक्रिय और जिम्मेदार टीम कार्य करे। इसी सोच के साथ फाउंडेशन ने शहर के विभिन्न वार्डों तक अपने संगठन का विस्तार किया है, ताकि जनहित के कार्य अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और निरंतर रूप से संचालित किए जा सकें।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड प्रेसिडेंट अपने क्षेत्र में संकल्प फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व करते हुए स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से नियमित संवाद स्थापित करेंगे। उनके नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, धार्मिक आयोजन, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और अन्य सामाजिक गतिविधियों का संचालन वार्ड स्तर पर किया जाएगा।
रिशांक तिवारी ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में स्वयंसेवकों की टीम तैयार की जाएगी, जो सेवा कार्यों के साथ-साथ सदस्यता विस्तार और जनजागरूकता अभियान भी चलाएगी। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज और प्रशासन के बीच एक प्रभावी सेतु बनकर स्थानीय समस्याओं के समाधान में सहयोग करना है।
उन्होंने बताया कि नागरिकों की समस्याओं और सुझावों को संबंधित विभागों तक पहुंचाने के लिए संकल्प फाउंडेशन का एमपी-15 चैटबॉट पहले से संचालित है। सागर के नागरिक व्हाट्सएप नंबर 8982600918 पर संदेश भेजकर अपनी समस्या, सुझाव या सामाजिक सहयोग से जुड़े विषय साझा कर सकते हैं। प्राप्त जानकारी के आधार पर संस्था संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहयोग का प्रयास करती है।
कार्यक्रम में संस्था की आगामी कार्ययोजना की भी जानकारी साझा की गई। रिशांक तिवारी ने युवाओं और समाजसेवियों से अधिक से अधिक संख्या में संकल्प फाउंडेशन से जुड़कर समाज सेवा के इस अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर शुभम नामदेव, निष्कर्ष दुबे, संचित शुक्ला, टिंकू साहू, शुभम गौतम सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इन वार्डों के लिए घोषित किए गए वार्ड प्रेसिडेंट
- अजय चौरसिया – चकराघाट वार्ड
- शुभम पहलवान – कृष्णगंज वार्ड
- लव कुमार – सूबेदार वार्ड
- सचिन पंडित – परकोटा वार्ड
- विशाल तोमर – गुरु गोविंद सिंह वार्ड
- प्रशांत अशोक – विट्ठल नगर वार्ड
- अनिल सैनी – लाल बहादुर शास्त्री वार्ड
- उज्ज्वल तिवारी – मधुकर शाह वार्ड
- नवीन तिवारी – शिवाजी वार्ड
- स्वराज उपाध्याय – शुक्रवारी वार्ड
- सागर जाटव – तिली वार्ड
- शिवांक तिवारी – लाजपतपुरा वार्ड
- निशांत जैन – रामपुरा वार्ड
- अनिकेत विश्वकर्मा – भगत सिंह वार्ड
- शनि नामदेव – शनिचरी वार्ड
- ध्रुव मिश्रा – वृंदावन वार्ड
- शुभम सागर – सिविल लाइन वार्ड
- हिमांशु साहू – अंबेडकर वार्ड
- मोहित सेन – तिलकगंज वार्ड
- सोनल पाठक – केशवगंज वार्ड
- नीरज करोसिया – राजीव नगर वार्ड
- देवाशीष दुबे – गोपालगंज वार्ड
- श्रीकांत दीक्षित – इतवारी वार्ड
- सौरभ रजक – पुरव्याऊ वार्ड
- नमन चौबे – मोहन नगर वार्ड
- महक समैया – बाघराज वार्ड।

