चारा काटने गई महिलाओ की करंट लगने से मौत, हाई टेंशन केबिल की चपेट आने से हुआ हादसा

चारा काटने गई महिलाओ की करंट लगने से मौत, हाई टेंशन केबिल की चपेट आने से हुआ हादसा

दमोह। जिले में 2 महिलाओं पर इलेक्ट्रिक केबल गिर गया। केबल में बह रहे करंट लगने से महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर हटा थाना क्षेत्र के भिड़ारी टपरियन गांव में हुआ।

यहां खेत में महिलाएं चारा काटने गई थी। उनके ऊपर हाई टेंशन केबल गिर गया। तार में करंट था, जिससे दोनों महिलाएं करंट की चपेट में आ गई। मृत महिलाओं में सुहागरानी यादव (45) और पिंकी यादव 30 शामिल है।

खबर मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और महिलाओं की मौत देखकर गुस्से में आ गए। इसके बाद उन लोगों ने दोनों महिलाओं के शव को एक मालवाहक वाहन में रखा और दमोह-पन्ना स्टेट हाईवे पर बिजली कंपनी के दफ्तर के सामने पहुंच गए। यहां जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। खबर मिलने के बाद हटा पुलिस भी मौके के लिए रवाना हो गई और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही हैं।
इन लोगों का कहना है कि बिजली कंपनी समय इन लोगों का कहना है कि बिजली कंपनी समय पर मरम्मत नहीं करती है। इसी वजह से बिजली का केबल टूटकर गिर गया। उसमें बह रहे करंट की चपेट में आने से परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top