खेत में बने कुएं में 3 दिन से था मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला 

खेत में बने कुएं में 3 दिन से था मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला 

सागर। महाराजपुर में 9 फीट लंबा मगरमच्छ कुएं में गिर गया। वह करीब तीन दिनों से कुएं में था। ग्रामीणों ने मगरमच्छ देखा तो वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर मगरमच्छ को कुएं से बाहर निकाला गया। दरअसल, ग्राम पंचायत महाराजपुर के वार्ड क्रमांक 18 में बालाजी मंदिर के पास पनारी रोड पर स्थित प्रदीप सेन के खेत में बने कुएं में ग्रामीणों ने मगरमच्छ देखा। उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि कुएं में तीन दिनों से मगरमच्छ है। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उसे बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन वह बाहर नहीं आ सका। जिसके बाद रविवार को विभाग की टीम फिर गांव पहुंची। जहां ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ का रेस्क्यू शुरू किया गया। कुएं में रस्सियां डालकर मगरमच्छ को बांधा गया। जिसके बाद करीब 30 फीट गहरे कुएं से मगरमच्छ को बाहर निकाला गया। इस दौरान टीम को काफी मशक्कत करना पड़ी। रेस्क्यू के बाहर विभाग की टीम मगरमच्छ को साथ लेकर रवाना हो गई। मगरमच्छ करीब 9 फीट लंबा था।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top