अब लाड़ली बहनों को मिलेगा 450 रूपए में गैस सिलेण्डरः सरोज सिंह

अब लाड़ली बहनों को मिलेगा 450 रूपए में गैस सिलेण्डरः  सरोज सिंह

सागर। बांदरी। जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह मंगवार को बांदरी एवं खुरई में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुईं। उन्होंने बांदरी के वार्ड क्रमांक 12 एवं 15 में विभिन्न विकास व निर्माण कार्यां का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। वहीं श्रीमती सरोज सिंह ने खुरई के चौका पठारी करैया गूजर एवं गंभीरिया बुजुर्ग में 60 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने बांदरी में 5 लाख की लागत के दूल्हादेव मंदिर का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि मंत्री जी के अथक प्रयासों से आज करैया गूजर में 60 लाख की लागत के उप स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन किया गया है। जब यह बनकर तैयार हो जाएगा तो लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कहीं जाना नहीं पड़ेगा उनके ग्राम में ही निःशुल्क उपचार हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि मंत्री भूपेन्द्र सिंह जी क्षेत्र के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के साथ ही सभी वार्ड, ग्रामों में सड़क, पानी की व्यवस्था, आंगनवाड़ी भवन की सौगातें दे रहे हैं। वहीं शिक्षा के लिए मंत्री जी द्वारा क्षेत्र में खुरई को अनेक उपलब्धियां मिल रहीं हैं। पहले सीएम राईज की सौगात मिली थी। अच्छे परिणाम लाने वाली छात्राओं को स्कूटी के लिए राशि मिल रही है। यह सब मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जी के परिश्रम का परिणाम है कि आज खुरई शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी विधानसभा क्षेत्र बनने की ओर अग्रसर है।

 सरोज सिंह ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों का निर्माण, स्ट्रीट लाईट, खेल मैदान, स्कूल भवन या उसकी बाउंड्रीवाल हो, इनके अलावा आपने मंत्री  भूपेन्द्र सिंह जी को जो भी कार्य बताए हैं उन्हें मंत्री श्री सिंह द्वारा निश्चित रूप से पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि मंत्री श्री सिंह अपने क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात मेहनत और चिंता करते हैं। यही कारण है कि आज खुरई विधानसभा क्षेत्र में लगभग साठ हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए हैं।उन्होंने कहा कि मंत्री भूपेन्द्र सिंह जी का प्रयास है कि क्षेत्र में सभी का पक्का आवास हो, अधिकतम लोगों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिल चुका है, जो रह गए हैं उनके लिए भी मंत्री जी प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगभग 60 हजार महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल रहा है। लाड़ली बहना योजना में मिलने वाली 1250 रूपए की प्रतिमाह राशि का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस राशि से बहनें अपने बच्चों की अच्छी परवरिश, उनकी अच्छी पढ़ाई, स्वयं के खर्चों के लिए और परिवार में सहयोग कर इस राशि का सद्उपयोग कर सकतीं हैं। उन्होंने बताया कि अब लाड़ली बहनों को 450 रूपए में गैस सिलेण्डर भी दिया जाएगा।

इस अवसर पर विश्वनाथ सिंह लोधी, सुरेन्द्र सिंह लोधी, समर सिंह लोधी, सनत साहू, राजेन्द्र सिंह लोधी, सनत रोहित, गाविंद अहिरवार, तुलसीराम बोहरे, अवधेश सिंह ठाकुर, राजेश पाठक, आशीष दुबे, गोलू जैन, रामसींग ठाकुर, गोपी राजपूत, सुम्मेर सिंह, परसोत्तम साहू, लक्ष्मीकांत मुड़ोतिया, उमेश राय, मकसूद खान, राजेन्द सिंह ठाकुर, डी आर रोहित, श्रीमती सुधा लोधी, श्रीमती शारदा लोधी, श्रीमती गंगाबाई सेन, पूर्व सरपंच गोविंद चौबे, जमना प्रसाद, हरिशंकर कुशवाहा, रामकुमार चौबे, चंदन सिंह मासाब, जाहर सिंह, रीमती गजाला खान, वीरसिंह कनेरा, हरिशंकर कुशवाहा, अनिल सेंगर, प्रेम सिंह, नरेश भाई, सुदामा सिंह राजपूत, राजकुमार महूना, राजेन्द्र सिंह बंसिया, रंजीत सिंह, परवेज खान, बालकेश बंसिया, तेजसिंह, देवकी कुशवाहा, कलावती पटैल, भागबाई आदिवासी, मनका सेन, रामवती कलार, पपानबाई कलार, पुष्पा बाई, पार्वती रैकवार, गुड्डीबाई त्रिवेदी, सरोज बाई याद, सावि़ी रैकवार, शांतिबाई, अमीना खान, पुष्पा प्रजापति सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top