Sunday, January 11, 2026

सागर- बंडा रोड पर पलटी खुशबू ट्रेवल्स की यात्री बस, 13 घायल

Published on

सागर- बंडा रोड पर पलटी खुशबू ट्रेवल्स की यात्री बस, बस खंती में पलटी, 13 यात्री घायल, परिवहन विभाग की अनदेखी, यात्री हलकान

सागर। सागर के बहेरिया थाना अन्तर्गत बंडा रोड पर कर्रापुर के पास यात्री बस बहक कर पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार करीब 13 यात्री घायल हुए हैं। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।

बता दें सागर के खुशबू ट्रैवल्स की बस छतरपुर से सागर सवारी लेकर आ रही थी। इसी दौरान सागर-बंडा रोड पर कर्रापुर के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। बस एक प्रचार वाहन से रगड़ते हुए सड़क किनारे बनी खंती में पलट गई। दुर्घटना के दौरान मौके पर खीच-पुकार मच गई। घटना देख राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बस में फंसे यात्रियों को लोगों ने बाहर निकाला। घटना में बस में सवार करीब 13 यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ज्यादातर यात्रियों को छुट्‌टी दे दी गई है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बहेरिया थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह ने बताया कि बंडा रोड पर यात्री बस लापरवाही पूर्वक प्रचार वाहन से रगड़ते हुए पलटी है। घटना में घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा है। यात्रियों को चोटे आई हैं। मामले में बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
मौके पर मौजूद लोगो ने बताया की बसों की हालत ठीक नही है कंडम बसे भी सड़क पर धड़ल्ले से चलवाई जा रही है इसमें परिवहन विभाग की अनदेखी सामने आ रही है साथ ही एक बस के बीमा आदि पर कई बसे चल रही हैं कि ख़बर हैं!
बहरहाल यह सब तो जाँच का विषय हैं और संबंधित विभाग को इस ओर सख्ती से ध्यान देने की आवश्यकता है।

Latest articles

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ में छतरपुर जिला इकाई अध्यक्ष नियुक्त हुए अभिषेक सेंगर, परिचितों ने दी बधाई

छतरपुर। श्रमजीवी पत्रकार संघ में जिला इकाई अध्यक्ष बनाए जाने पर अभिषेक सिंह सेंगर...

जीवन और समाज के लिए उपयोगी विषयों पर शोध की आवश्यकता – रघु ठाकुर

जीवन और समाज के लिए उपयोगी विषयों पर शोध की आवश्यकता - रघु ठाकुर सागर।...

Sagar : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुरई पहुंचे, 312 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

Sagar : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुरई पहुंचे, 312 करोड़ के विकास कार्यों की...

More like this

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ में छतरपुर जिला इकाई अध्यक्ष नियुक्त हुए अभिषेक सेंगर, परिचितों ने दी बधाई

छतरपुर। श्रमजीवी पत्रकार संघ में जिला इकाई अध्यक्ष बनाए जाने पर अभिषेक सिंह सेंगर...

जीवन और समाज के लिए उपयोगी विषयों पर शोध की आवश्यकता – रघु ठाकुर

जीवन और समाज के लिए उपयोगी विषयों पर शोध की आवश्यकता - रघु ठाकुर सागर।...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।